फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police encounter with miscreants three arrested including wanted in azamgarh Action robbery incident

Azamgarh News: बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, वांछित सहित तीन गिरफ्तार; लूट की घटना में कार्रवाई

Sat, 29 Jun 2024 12:59 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 29 Jun 2024 12:59 PM IST
सार

Azamgarh News: फूलपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक ने तहरीर दी थी कि बीते 28 जून को उसके पिता से बदमाशों ने एक कार, दो मोबाइल और नगद रुपये लूट लिए थे। घटना के एक दिन बाद यानी शनिवार को पुलिस ने मुठभेड़ की कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Police encounter with miscreants three arrested including wanted in azamgarh Action robbery incident
मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के अंदर लूट की घटना का पर्दाफाश करते हुए तीन लोगों बदमाशों को गिरफ्तार किया है। देवगांव पुलिस की शनिवार की भोर में बैरीडीह गांव के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई।

विज्ञापन


इसमें जिला बदर और लूट में वांछित अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटी गई एक स्विफ्ट कार, नकदी, मोबाइल के साथ असलहा व कारतूस बरामद किया।

विज्ञापन

Police encounter with miscreants three arrested including wanted in azamgarh Action robbery incident
मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश। - फोटो : अमर उजाला

यह है मामला
वाराणसी जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र में सर्वीपुर ताड़ी गांव निवासी आजाद कुमार ने देवगांव थाने में तहरीर दी कि उसके पिता ओमप्रकाश पटेल ओला कंपनी की गाड़ी चलाते हैं। 28 जून को भोर में आजाद कुमार पटेल पुत्र ओमप्रकाश पटेल निवासी सर्वीपुर ताड़ी थाना फूलपुर जनपद वाराणसी ने थाना देवगांव पर लिखित तहरीर दिया कि वादी मुकदमा के पिता ओला कम्पनी की गाड़ी को चलाते हैं। 

28 जून की भोर में तीन लड़कों द्वारा मुगल सराय स्टेशन से गौरा बादशाहपुर तक छोड़ने की बात कहकर गाड़ी तय की। रास्ते में कबीरा पुलिया थाना क्षेत्र देवगांव के पास पहुंचने पर अचानक मारपीट कर ओला स्विफ्ट कार, 02 मोबाइल व 1000 रुपये छीन लिए तथा वादी मुकदमा के पिता का हाथ-पैर बांधकर ओला कार में घुमाये तथा सुनसान स्थान देखकर कबीरा पुलिया के पास छोड़कर ओला स्विफ्ट कार लेकर भाग गए। 



तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रभारी विनय कुमार मिश्रा कर रहे हैं। शनिवार की भोर में मुखबिर से सूचना मिली कि ओला कार को लूटने वाले बदमाश लहुंवा कला लालगंज की तरफ आने वाले हैं। इस सूचना पर देवगांव प्रभारी विनय कुमार मिश्र निरीक्षक रूद्रभान पांडेय को सूचना देते हुए हमराहियों के साथ बैरीडीह पहुंचे और घेराबंदी कर दिया।

निरीक्षक रूद्रभान पांडेय जैसे ही हमराहियों के साथ महुआं जाने वाले रास्ते के पास पहुंचे। एक कार काफी तेज गति से आती हुई दिखाई दी, कार चालक प्रभारी निरीक्षक के सामने से तथा पीछे से द्वितीय मोबाइल से अपने को घिरा देखकर गाड़ी न रोककर बाएं तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर तेजी से कार मोड़ कर भागने का प्रयास किया। लेकिन, कार का दाहिना हिस्सा खेत में नीचे उतर गया जिससे पिछला बायां चक्का उठ गया।

कार का दरवाजा खोलकर चालक सीट से एक व्यक्ति दाहिने तरफ भागा। जिसे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। कार के बाएं आगे बैठा हुआ दूसरा व्यक्ति उतर कर चकरोड पर ही भागने लगा तथा पीछे दाहिने तरफ बैठा तीसरा व्यक्ति भी कार के दाहिने गेट को खोलकर खेत में भागने लगा।

प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्र तथा निरीक्षक रूद्रभान पाण्डेय व अन्य पुलिस बल द्वारा चकरोड पकड़कर भाग रहे दोनों व्यक्तियों का पीछा किया जा रहा था, कि दोनों व्यक्तियों द्वारा अचानक पीछे मुड़कर पुलिस वालों को जान से मारने की नियत का लक्ष्य बनाकर फायर किया गया।

इसके बाद पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और दूसरे को पुलिस ने पकड़ लिया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटी गई एक स्विफ्ट कार, नकदी, मोबाइल के साथ असलहा व कारतूस बरामद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed