फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   police encounter in azamgarh man killed innocent to avenge murder of grand father also firing on police

आरोपी गिरफ्तार: नाना की हत्या का बदला लेने को मासूम की ली जान, पुलिस पर भी किया फायर, जवाबी कार्रवाई में घायल

Sun, 13 Feb 2022 11:38 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 13 Feb 2022 11:38 AM IST
सार

आजमगढ़ के जगरनाथ की सराय कस्बे में  पांच वर्षीय मासूम की अगवाकर हत्या कर दी गई। वारदात को पड़ोसी ने ही अंजाम दिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
police encounter in azamgarh man killed innocent to avenge murder of grand father also firing on police
पुलिस की गोली से घायल हुआ आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के रानी की सराय थाना क्षेत्र से एक मासूम बच्चे के अपहरण और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है.। क्षेत्र में शुक्रवार रात एक पांच वर्षीय मासूम गायब हो गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने मासूम की हत्या किए जाने की बात कबूली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शव को बरामद कर दिया।

विज्ञापन


वहीं हत्या में प्रयुक्त सामान की बरामदगी करने गई पुलिस टीम पर पहले से छिपाकर रखे असलहे से युवक ने फायर कर फरार होने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में युवक के पैर में गोली लगी उसे उपचार के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन


रानी की सराय थाना क्षेत्र के जगरनाथ की सराय कस्बा निवासी अवधेश का पांच वर्षीय पुत्र शुक्रवार को गायब हो गया। परिजनों ने काफी तलाश की जब वह नहीं मिला तो परिजनों ने थाने में तहरीर दे दी। तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी अनुराग आर्य ने मामले का पर्दाफाश करने के लिए एसपी सिटी के नेतृत्व में तीन टीमें गठित की।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव को घर में ही दफनाया था

पुलिस ने संदेह के आधार पर पुलिस ने अवधेश के पड़ोसी मनीष को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। मनीष ने बताया कि अवधेश के परिवार के लोगों ने उसके नाना की हत्या की थी। इसलिए उसने अवधेश के पांच वर्षीय पुत्र की हत्या कर शव को घर में दफना दिया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

police encounter in azamgarh man killed innocent to avenge murder of grand father also firing on police
आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि आरोपी युवक को लेकर पुलिस जब हत्या में प्रयुक्त सामान को बरामद करने पहुंची तो उसने पहले से छिपाकर रखे असलहे से पुलिस पर फायर कर भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में मनीष के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। साथ ही इस मामले में तीन और लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed