{"_id":"5f8c80868ebc3e9b7d3fe374","slug":"police-department-preparing-for-major-action-on-kuntu-azamgarh-news-vns5536356129","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंटू पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी में पुलिस महकमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंटू पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी में पुलिस महकमा
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रदेश के टॉप टेन सूची में शामिल अपराधी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह पर जनपद पुलिस की नजर अभी भी टेढ़ी ही है। अब तक सात करोड़ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है तो वहीं अन्य संपत्तियों की पड़ताल में महकमा जुटा हुआ है। जल्द ही बड़ी कार्रवाई कुंटू सिंह व उसके सहयोगियों पर हो सकती है।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरा सुल्तानपुर गांव निवासी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह का अपराध से इसका नाता काफी पुराना है लेकिन पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की हत्याकांड के बाद से वह सुर्खियों में आ गया। कुंटू सिंह जेल में बंद है लेकिन उसके जरायम की दुनिया सहयोगियों के माध्यम से संचालित है। सीधे जेल से वह अपने विरोधियों आदि को धमकाता रहता है। पुलिस महकमे ने उसके खिलाफ कार्रवाई की शुरूआत किया। अब तक उसके लगभग सात करोड़ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। जिसमें उसके द्वारा स्थापित एक महिला पीजी कालेज भी शामिल है। इस कार्रवाई के बाद भी कुंटू सिंह के जरायम की दुनिया चल रही है। अभी कुछ दिनों पूर्व ही एक व्यक्ति से पांच लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया था। वहीं बीएलओ की ड्यूटी लगाने वाले एक सरकारी कर्मचारी ने भी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह व सहयोगियों के खिलाफ धमकाने का मुकदमा जीयनपुर कोतवाली में पंजीकृत कराया था। इसके बाद महकमा एक बार फिर कुंटू सिंह पर लगाम कसने की तैयारी में जुट गई है। कुंटू पर कार्रवाई के लिए उसके रिकार्ड खंगाले जा रहे है। संपत्ति आदि का ब्यौरा एकत्र किया जा रहा है। उम्मीद जतायी जा रही है कि जल्द ही कुंटू पर महकमा बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है।
0000000000000000000
सिर्फ कुंटू सिंह नहीं सभी अपराधियों पर लगाम लगाने व उनके आर्थिक स्रोत को तोड़ने की कवायद में महकमा जुटा हुआ है। जहां तक कुंटू सिंह की बात है तो उसके घोषित व अघोषित संपत्ति आदि की जांच पड़ताल लगातार चल रही है। जैसे ही कोई संपत्ति कुंटू सिंह की चिन्हित होती है तो तत्काल उसे जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। इस उम्मीद से इंकार नहीं किया जा सकता है कि जल्द ही सभी बड़े अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई महकमे की तरफ से की जायेगी।
विज्ञापन
सिद्धार्थ, एसपी ग्रामीण, आजमगढ़।