फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police busted Illegal arms factory by raid recovered 12 ready-made countrymade firearms and equipment in azamgarh

आजमगढ़: अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस ने छापेमारी कर 12 तैयार देसी तमंचे और उपकरण किए बरामद

Tue, 01 Feb 2022 03:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 01 Feb 2022 03:17 PM IST
सार

सिधारी थाना पुलिस ने हथिया गांव में तमसा नदी किनारे छापेमारी कर अवैध अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से असलहा बनाने के उपकरण और कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Police busted Illegal arms factory by raid recovered 12 ready-made countrymade firearms and equipment in azamgarh
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने में सफलता पाई है। पुलिस ने 12 तैयार देसी तमंचे के साथ ही दो असलहा तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। वहीं मौके से भारी मात्रा में असलहा बनाने के उपकरण और कारतूस भी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि सोमवार की रात सिधारी थाना पुलिस हाइडिल चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पता चला कि हथिया गांव में तमसा नदी किनारे कुछ लोग अवैध शस्त्र बना रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस की दो टीमें गठित की गईं और दो तरफ से मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर छापेमारी की।

विज्ञापन

मौके पर दो व्यक्ति भट्ठी ब्लोवर लगा कर देशी तमंचे का निर्माण कर रहे थे। जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। इनके पास से 12 तैयार देसी तमंचा, सात कारतूस, चार खोखा कारतूस, अवैध असलहा बनाने के उपकरण आदि बरामद किए गए। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम जयप्रकाश सिंह उर्फ पासे सिंह निवासी ममरखापुर थाना कोतवाली व राजेश पुत्र सुधई निवासी रोशनगंज थाना रौनापार बताया।

दोनों ने बम्हौर में असलहा बनाने की ट्रेनिंग लेने की बात भी बताई है। चुनाव के मद्देनजर वे असलहों की डिमांड पूरी करने के लिए इन दिनों रात में 10 से चार बजे तक काम कर रहे थे। दोनों का पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed