फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police arrested 25 thousand reward criminal

पुलिस ने 25 हजार के इनामिया अपराधी को किया गिरफ्तार

Mon, 28 Mar 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Police arrested 25 thousand reward criminal
आजमगढ़। बरदह थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह अपनी टीम के साथ चार वर्षों से फरार चल रहे 25 हजार के इनामिया को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी बृजेंद्र सिंह उर्फ प्रिंस सिंह जौनपुर जनपद के केराकत थाना क्षेत्र के घुरहूपुर का निवासी है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। विभिन्न मामलें में नामजद चल रहे आरोपी बृजेंद्र सिंह उर्फ प्रिंस सिंह के खिलाफ बरदह थाने में भी मुकदमा पंजीकृत है। पिछले चार साल से फरार चल रहे बृजेंद्र के विरूद्घ जारी 83 सीआरपीसी के आदेश की तामिला के लिए बरदह थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह, स्थानीय थाने की पुलिस के साथ उसके घर पहुंचे। अभियुक्त बृजेंद्र सिंह को उसके घर घुरहूपुर थाना केराकत जनपद जौनपुर पहुंचे। जहां घर पर अभियुक्त नहीं मिला। उसके अन्य परिवार वालों से न्यायालय के कुर्की आदेश से अवगत कराते हुए समक्ष गवाहान राजेश सिंह पुत्र स्व. केशव सिंह व उधम सिंह पुत्र स्व. रामसूरत सिंह निवासी ग्राम घुरहूपुर थाना केराकत जौनपुर के नियमानुसार कुर्की की कार्यवाही प्रारम्भ की गई कि थोड़ी देर बाद अभियुक्त बृजेन्द्र सिंह उर्फ प्रिन्स सिंह उपरोक्त स्वयं घर पर उपस्थित हुआ। पूछताछ कर कुर्की की कार्यवाही स्थगित करते हुए अभियुक्त बृजेन्द्र सिंह उर्फ प्रिन्स सिंह गिरफ्तारी कर लिया गया। 22 मार्च 2022 को पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी बृजेन्द्र सिंह उर्फ प्रिन्स सिंह निवासी घुरहूपुर थाना केराकत जनपद जौनपुर के विरूद्ध 25,000 का पुरस्कार घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed