{"_id":"5f29a0c08ebc3e3cc77e3e9f","slug":"police-arrested-11-accused-in-sabotage-case-azamgarh-news-vns5397152160","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोड़फोड़ मामले में 11 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोड़फोड़ मामले में 11 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
निजामाबाद। स्थानीय कस्बा के हुसैनाबाद में सोमवार को रक्षाबंधन के दिन समुदाय विशेष के लोगों ने धावा बोल दिया था और जम कर तोड़फोड़ किया था। घटना के बाबत मुहल्ले वालों ने थाने पर तहरीर दिया था। वहीं घटना की सूचना पर भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय भी मंगलवार को मौके परपहुंचे और पीड़ित परिवारों से मिल कर घटनाक्रम की जानकारी लिया। वहीं पुलिस ने भी सक्रियता दिखाते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार करलिया है जबकि शेष अन्य की तलाश जारी है।
हुसैनाबाद मुहल्ले में सोमवार को एक युवक साइलेंसर विहीन बुलेट से लेकर पहुंचा और एक गली में कई चक्कर मारा। जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो वह कहासुनी करते हुए हाथापाई पर उतर आया। मुहल्ले के लोग एकजुट होने लगे तो वह युवक मौके से चला गया। 20 मिनट के बाद वह 25 से 30 लोगों को लेकर पुन: मुहल्ले में पहुंचा। सभी लाठी-डंडा व स्टंप से लैस थे। युवकों के आक्रामक रुख को भांप कर लोग घरों में दुबक गए। मनबढ़ युवक गालियां बकते हुए लोगों को घरों से बाहर निकलने को कह रहे थे। लेकिन जब कोई बाहर नहीं निकला तो उन्होंने अपना गुस्सा लोगों के घरों के बाहर रखे सामानों, खिड़की, दरवाजा, पाइप आदि पर उतारना शुरू कर दिया। घटना के बाबत जितेंद्र गुप्ता ने 6 नामजद समेत 25 अज्ञात के खिलाफ थाने पर तहरीर दिया। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। मंगलवार को भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष भी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी करते हुए पुलिस से त्वरित कार्रवाई को कहा। निजामाबाद पुलिस ने नामजद छह युवकों के साथ ही पांच अज्ञात युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया है। शेष की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। सीओ मो. अकमल भी रात में मौके पर पहुंच कर घटना क्रम की जानकारी लिए थे। वहीं पुलिस महकमे का कहना है कि कोई भी आरोपी बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही सभी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।