फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   police and miscreants firing took Early morning firing In azamgarh shooter injured and arrested

Azamgarh News: अलसुबह पुलिस और बदमाशों के बीच हुई फायरिंग, पूर्व प्रधान का हत्यारा शूटर घायल, अरेस्ट

Mon, 11 Mar 2024 12:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 11 Mar 2024 12:44 PM IST
सार

Azamgarh News: 

विज्ञापन
police and miscreants firing took Early morning firing In azamgarh shooter injured and arrested
घायल बदमाश को अस्पताल ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के सेमराह गांव के पूर्व प्रधान की हत्या करने वाला शूटर सोमवार की भोर में हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल होने के बाद गिफ्तार कर लिया। वहीं, दो अन्य आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


सेमरहा गांव के पूर्व प्रधान रणविजय यादव (50) की आठ फरवरी को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाबत मृतक के परिजनों ने सात के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस ने 13 फरवरी को नामजद महेंद्र यादव, वीरेंद्र यादव, फुर्तीलाल यादव, सुरेश यादव, रामगनी यादव, छोटेलाल यादव को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वीरेंद्र यादव की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा भी पुलिस ने बरामद किया। विवेचना के दौरान बतौर शूटर दीपचंद उर्फ दीपू निषाद निवासी गहजी थाना अहरौला, हरेंद्र यादव निवासी ओरिल गढ़वा थाना पवई व संजय यादव निवासी खंजहापुर थाना कोतवाली फूलपुर का नाम प्रकाश में आया। बरदह थाना पुलिस शूटरों की तलाश में जुटी थी। 

बाइक से बरौना जा रहे थे बदमाश
सोमवार की भोर में बरदह पुलिस बरौना बाजार में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कमालपुर की तरफ से कुछ बदमाश बाइक से बरौना की तरफ आ रहे है। इस सूचना पर पुलिस कोदहरा चौराहे पर घेराबंदी कर बदमाशों के आने का इंतजार करने लगी। कुछ देर में एक बाइक पर तीन सवार आते दिखे। पुलिस को देखते ही वे बाइक मोड़ कर भागने का प्रयास किए, लेकिन अनियंत्रित होकर बाइक पलट गई।

पुलिस ने घेराबंदी कर हरेंद्र यादव व संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अन्य बदमाश पुलिस टीम पर फायर कर भागने लगा। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग किया तो बदमाश के दोनों पैर में गोली लगी। उसकी पहचान दीपचंद उर्फ दीपू निषाद के रूप में की गई। उसे तत्काल अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया। मौके से पुलिस ने बाइक व तमंचा कारतूस बरामद किया है।

ये हुआ था मामला

सोनहरा गांव के पूर्व प्रधान रणविजय यादव उर्फ रन्नू यादव (60) बीते 8 फरवरी को किसी काम से मार्टीनगंज ब्लॉक पर गए थे। शाम लगभग साढ़े पांच बजे वह अपनी बुलेट से घर लौट रहे थे। अभी वे गांव के निकट बेसो नदी पुल के पास पहुंचे ही थे कि बुलेट रोक कर लघुशंका करने लगे। इसी दौरान बाइक से पहुंचे दो बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ छह राउंड फायर झोंक दिया और मार्टीनगंज की तरफ भाग गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर परिजन व ग्रामीण भी पहुंचे। पूर्व प्रधान को आनन-फानन में पीएचसी मार्टीनगंज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed