आजमगढ़। जनपद के कई थानों और कोतवाली में बृहस्पतिवार को पुलिस ने व्यापारियों और खासकर सराफ कारोबारियों के साथ बैठक की। उनकी सुरक्षा को लेकर रणनाति बनाने के साथ ही उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश देकर सहयोग भी मांगा गया।
जीयनपुर कोतवाली परिसर में कोतवाल नंद कुमार तिवारी ने व्यापारियों से कहा कि दुकानों में सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगवाएं। बाहरी व्यक्तियों और संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में जानकारी दें। स्वर्णकार समाज के नगर अध्यक्ष आलोक वर्मा, महामंत्री सुनील सोनी, कोषाध्यक्ष उमेश वर्मा, ज्ञानेंद्र मिश्रा, मनीष चौरसिया, सुदर्शन वर्मा, रामधनी वर्मा, रामजतन वर्मा, संजय वर्मा, राजेश वर्मा थे। माहुल पुलिस चौकी में सराफा कारोबारियों की बैठक हुई। थानाध्यक्ष अहरौला ब्रह्मदीन पांडेय ने कहा कि सराफ अपनी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे जरूर लगाएं। शैलेश यादव, समेरिका यादव, आशीष यादव, रतन सेठ, बिहारी सेठ, रत्नेश सेठ, सुरेश चौधरी, संजय सेठ आदि रहे। पवई थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बैठक कर सोना-चांदी व जेवर लेकर अकेले न चलने की सलाह दी। विशेष परिस्थिति में जाना है तो पुलिस का सहयोग लें। कैलाश सोनी, विनोद सोनी, अशोक सोनी, त्रिवेणी सेठ, भानुप्रकाश, महेश आदि उपस्थित रहे। जहानागंज में थानाध्यक्ष ज्ञानु प्रिया ने सतर्क रहने की अपील की। राजश्री वर्मा, मंशा प्रसाद सेठ, बबलू सेठ, राजेश सेठ, रवि वर्मा आदि थे।

जहानागंज थाना परिसर में सर्राफा व्यापारियों की बैठक।- फोटो : AZAMGARH