फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Poisonous Liquor Scandal: Even after four days, people of Mahul town showed sorrow and anger

आजमगढ़ जहरीली शराब कांड: किसी की मांग सूनी, तो किसी ने खोया बेटा और पिता, माहुल कस्बे दिखा गम और गुस्सा

Fri, 25 Feb 2022 03:30 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 25 Feb 2022 03:30 PM IST
सार

जहरीली शराब पीने से जान गंवाने वालों में फेंकू सोनकर की मां खेदो देवी बेटे को याद कर बेहोश हो जा रही थी। कहा कि उसके चार छोटे बच्चे बेसहारा हो गए हैं। इन्हें कौन देखेगा।

विज्ञापन
Poisonous Liquor Scandal: Even after four days, people of Mahul town showed sorrow and anger
शराब पीने से मृत झब्बू सोनकर का पीड़ित परिवार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहरीली शराब पीने से हुई मौतों को लेकर माहुल कस्बे के लोगों में चौथे दिन भी गम और गुस्सा देखने को मिला। इस घटना में किसी ने पति, बेटा तो किसी ने पिता को खो दिया। कई बच्चे बेसहारा हो गए हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस व प्रशासन की लापरवाही के चलते घटना हुई।

विज्ञापन


माहुल कस्बे में बृहस्पतिवार को भी सन्नाटा छाया रहा। कई घरों में अब भी चूल्हे नहीं जल रहे हैं। वहीं पीड़ित परिवारों  में रोना-पीटना मचा रहा। इस घटना में किसी ने पति तो किसी ने बेटा खोया। वहीं कई बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन


मृत झब्बू सोनकर के पुत्र अजय सोनकर तो घटना का जिक्र होते ही रो पड़ते थे। मृतक की पत्नी कौशल्या देवी का भी बुरा हाल था और वह बेहोश हो जा रही थीं। मृत रामकरन बिंद के पुत्र रमेश ने कहा कि पिता ही परिवार का सहारा थे। अब जीवन कैसे चलेगा समझ में नहीं आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहरीली शराब पीने से जान गंवाने वालों में फेंकू सोनकर की मां खेदो देवी बेटे को याद कर बेहोश हो जा रही थी। कहा कि उसके चार छोटे बच्चे बेसहारा हो गए हैं। इन्हें कौन देखेगा। वहीं गुमकोठी के पंचायत मित्र रविकांत की मौत से उसका परिवार बिखर गया है।

पत्नी संगीता दो बेटियों को सीने से लगा कर रोए जा रही थीं। पिता सुरेश ने कहा कि अब परिवार कैसे चलेगा, जो चलाता था वह खुद ही चला गया। ऐसा ही कुछ माहौल क्षेत्र के राजापुर माफी, गुमकोठी, इमामगढ़, नाटी, रसूलपुर, दखिनगावा आदि में भी देखने को मिल रहा है।

राजस्व व स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद

स्वास्थ्य व राजस्व विभाग की टीमें जहरीली शराब पीने वालों को चिह्नित करने के साथ ही उन्हें अस्पताल भेजने उनकी जांच और इलाज करवाने में जुटी हैं। कस्बा समेत आसपास के क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की तीन एंबुलेंस लगातार चक्रमण कर रही हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा सके।

कहने के बाद भी नहीं कराया पोस्टमार्टम

जहरीली शराब कांड में मृत संतराम के भाई मनीराम ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है। मनीराम का कहना है कि रविवार को संतराम की तबीयत खराब होने पर अस्पताल ले जाया गया। सोमवार को उसकी मौत हो गई। हम शव लेकर घर चले आए।

तहसील की टीम आयी तो हमने पोस्टमार्टम कराने को कहा था। टीम के लोगों ने आश्वासन भी दिया लेकिन फिर टीम नहीं आई। जिस पर हमने शव को दफन कर दिया। यह पूरी घटना पुलिस व प्रशासन के लापरवाही का नतीजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed