{"_id":"609eaa2ca205436ab549b5be","slug":"poisonous-liquor-case-in-azamgarh-action-after-33-death-one-constable-suspended-three-wine-businessmen-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ जहरीली शराब कांड: अब तक 33 ने गंवाई जान, सिपाही पर गिरी गाज, अवैध शराब के तीन कारोबारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ जहरीली शराब कांड: अब तक 33 ने गंवाई जान, सिपाही पर गिरी गाज, अवैध शराब के तीन कारोबारी गिरफ्तार
Fri, 14 May 2021 10:19 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 14 May 2021 10:19 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में जहरीली शराब से मौत का सिलसिला जारी है. कई गांवों में 33 मौतों के बाद प्रशासन हरकत में आया. देसी शराब की दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया तो वहीं अवैध शराब बिकवाने के आरोप में एक सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया तो वहीं तीन कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया गया है.
विज्ञापन
आजमगढ़ जिले में शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 33
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में जहरीली शराब से मौत थमने का नाम नहीं ले रहा. दीदारगंज थाना क्षेत्र में दो और लोगों की जहरीली शराब से मौत हो गई। इसके साथ, जिले में शराब कांड में मरने वालों की संख्या 33 हो गई। अवैध शराब बिकवाने के आरोप में मित्तुपुर थाने में तैनात एक सिपाही को शुक्रवार को निलंबित और गिरफ्तार कर लिया गया।
जबकि मित्तूपुर बाजार की देसी शराब की दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया, और अवैध शराब के तीन कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया गया. जहरीली शराब से मौतों का सिलसिला पवई थाना क्षेत्र से शुरू होकर दीदारगंज क्षेत्र में पहुंच गया है। पवई क्षेत्र में जहरीली शराब से कुल 22 लोगों की मौत हो चुकी है।
दीदारगंज के अरनौला गांव निवासी देवीचरन (25) ने शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसी थाना क्षेत्र के करूई गांव निवासी रविंद्र (35) बुधवार को ससुराल अरनौला आया था। उसने भी जहरीली शराब पी थी। तबीयत खराब होने पर परिजन उसे जौनपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार शाम उसकी भी मौत हो गई।

इन दोनों मौतों के साथ दीदारगंज में जहरीली शराब से 11 की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 12 से ज्यादा लोग विभिन्न अस्पतालों में जीवन मौत से जूझ रहे हैं। एसपी सुधीर कुमार ने बताया कि अवैध शराब की बरामदगी, बिक्री पर रोक और अवैध शराब कारोबारियों की धरपकड़ के लिए चार टीमों का गठन किया गया है।