फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   poisonous liquor case in azamgarh action after 33 death one constable suspended Three wine businessmen arrested

आजमगढ़ जहरीली शराब कांड: अब तक 33 ने गंवाई जान, सिपाही पर गिरी गाज, अवैध शराब के तीन कारोबारी गिरफ्तार

Fri, 14 May 2021 10:19 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 14 May 2021 10:19 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में जहरीली शराब से मौत का सिलसिला जारी है. कई गांवों में 33 मौतों के बाद प्रशासन हरकत में आया. देसी शराब की दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया तो वहीं अवैध शराब बिकवाने के आरोप में एक सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया तो वहीं तीन कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया गया है. 

विज्ञापन
poisonous liquor case in azamgarh action after 33 death one constable suspended  Three wine businessmen arrested
आजमगढ़ जिले में शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 33 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में जहरीली शराब से मौत थमने का नाम नहीं ले रहा. दीदारगंज थाना क्षेत्र में दो और लोगों की जहरीली शराब से मौत हो गई। इसके साथ, जिले में शराब कांड में मरने वालों की संख्या 33 हो गई।  अवैध शराब बिकवाने के आरोप में मित्तुपुर थाने में तैनात एक सिपाही को शुक्रवार को निलंबित और गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


जबकि मित्तूपुर बाजार की देसी शराब की दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया, और अवैध शराब के तीन कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया गया. जहरीली शराब से मौतों का सिलसिला पवई थाना क्षेत्र से शुरू होकर दीदारगंज क्षेत्र में पहुंच गया है। पवई क्षेत्र में जहरीली शराब से कुल 22 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


दीदारगंज के अरनौला गांव निवासी देवीचरन (25) ने शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसी थाना क्षेत्र के करूई गांव निवासी रविंद्र (35) बुधवार को ससुराल अरनौला आया था। उसने भी जहरीली शराब पी थी। तबीयत खराब होने पर परिजन उसे जौनपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार शाम उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दोनों मौतों के साथ दीदारगंज में जहरीली शराब से 11 की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 12 से ज्यादा लोग विभिन्न अस्पतालों में जीवन मौत से जूझ रहे हैं। एसपी सुधीर कुमार ने बताया कि अवैध शराब की बरामदगी, बिक्री पर रोक और अवैध शराब कारोबारियों की धरपकड़ के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed