आजमगढ़। लालगंज क्षेत्र के प्रसिद्ध शायर डॉ. जमशेद कमर (70) का रविवार की शाम पांच बजे हृदय गति रुकने से इंतकाल हो गया। निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार की सुबह 11 बजे मौजा बैरीडीह, लालगंज कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्दे ख़ाक किया गया। नमाज-ए-जनाजा मुफ्ती शोएब अहमद ने अदा कराई। की। जमशेद कमर अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। उनके चार पुत्र व चार बेटियां है। शोक जताने वालों में हाजी इसरार अहमद, अलीम बेग, हामिद अली एडवोकेट, आरिफ सिद्दीकी, शहाबुद्दीन, डॉ. मुनव्वर कैसर, सगीर अहमद, मिर्जा साजिद बेग, गफ्फार अहमद, शादान पयामी, अयूब वफा, डॉ. मुस्तकीम अहमद, अजीज अहमद, जियाउद्दीन उर्फ चन्नू, मुजम्मिल जाहिद अली, नूर आलम उर्फ पप्पू प्रधान, फखरेआलम, मिर्जा जाहिद बेग आदि शामिल रहे। संवाद