फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   PM Swanidhi Yojana: Pay the second and third installment of the loan soon

पीएम स्वनिधि योजना : लोन की दूसरी-तीसरी किस्त जल्द दें

Thu, 12 Jun 2025 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
PM Swanidhi Yojana: Pay the second and third installment of the loan soon
आजमगढ़। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर (पीएम स्वनिधि) योजना के तहत उन आवेदकों को दूसरी और तीसरी लोन किस्त जल्द से जल्द जारी की जाए, जो योजना के नियमों और शर्तों को पूरा करते हैं।
विज्ञापन

यह निर्देश जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की प्रगति की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक में दिए।
विज्ञापन

उन्होंने अधिशासी अधिकारियों (ईओ) को बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर पात्र आवेदकों को लोन दिलाने का निर्देश दिया। साथ ही, जिन ईओ के पास अधिक नगर पंचायतों का प्रभार है और प्रगति संतोषजनक नहीं है, उनके स्थान पर तेज-तर्रार और कम प्रभार वाले अधिशासी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 की समीक्षा करते हुए कहा कि प्राप्त आवेदनों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन उप जिलाधिकारी और नगर पालिका/नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी आपसी समन्वय से करें। सत्यापन के बाद सही पाए गए आवेदनों का डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार कर अपलोड किया जाए, ताकि पात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ शीघ्र मिल सके।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) गम्भीर सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी, प्रभारी अधिकारी डूडा, सभी नगर पालिका/नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed