{"_id":"6144da4d8ebc3eb7792314b3","slug":"pm-s-71st-birthday-celebrated-with-pomp-in-city-and-rural-areas-azamgarh-news-vns612196232","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मना पीएम का 71वां जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मना पीएम का 71वां जन्मदिन
विज्ञापन
पीएम के जन्मदिवस पर सदर अस्पताल में फल वितरित करते भाजपा जिलाध्यक्ष सदर ध्रुव सिंह सहित अन्य।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन शुक्रवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान अस्पताल के मरीजों में फल वितरण किया गयाऔर निजामाबाद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष सदर ध्रुव सिंह और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किया गया। जिला कार्यालय पर किसान मोर्चा के द्वारा 103 किसानों और 75 जवानों को सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन प्रति वर्ष हम भाजपा के लोग सेवा कार्य करके मनाते हैं। इस वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा एवं समर्पण अभियान के रूप में मना रहे हैं। भाजपा के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर अखिलेश मिश्रा गुड्डू, घनश्याम सिंह पटेल, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, श्रीकांत मौर्य, हरिवंश मिश्रा, अनिल राय, कुंवर रणंजय सिंह आदि उपस्थित थे।
निजामाबाद संवाददाता के अनुसार प्रधानमंत्री के 71वें जन्मदिन पर भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर सेवा कार्य किया। इसी क्रम में युवा मोर्चा के द्वारा ग्राम बीबीपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। पिछड़ा मोर्चा के द्वारा विभिन्न वृद्धाश्रमों में फल वितरण किया गया। किसान मोर्चा के द्वारा पूर्व जवानों एवं किसानों का सम्मान किया। महिला मोर्चा के द्वारा कोरोना काल में जिन महिलाओं के द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया गया था, उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शेर बहादुर सिंह, वंदना दुबे, महामंत्री जयप्रकाश जायसवाल, सूरज श्रीवास्तव, पिछड़ा मोर्चा से ब्रजभूषण चौहान, महिला मोर्चा से कुसुमलता बौद्ध आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
इसी प्रकार भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पीएम के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए मंडलीय और महिला चिकित्सालय में फल वितरित किया। इसके बाद सिविल लाईन स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय के प्रतिमा के समक्ष जिलाध्यक्ष निखिल राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काट दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर संदीप सिंह रिंकू, अभिषेक राय, शफीक सिद्दीकी, बृजेश चौरसिया, विवेक सिंह आदि मौजूद रहे।
दीदारगंज के चकिया गांव के दलित बस्ती में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व मंत्री कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा और दीदारगंज मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। कृष्णमुरारी विश्वकर्मा ने कहा कि मोदी जी गरीबों की सेवा के लिए आवास, गैस सिलेंडर, उज्ज्वला गैस, मुफ्त राशन आदि योजना चला रहे हैं। इस अवसर पर दिनेश जायसवाल, विजय भारती,रामचेत गौतम, अजीत गौतम, विकास सिंह आदि मौजूद रहे।
सरायमीर संवाददाता के अनुसार सरायमीर क्षेत्र के वृद्धा आश्रम बघौरा में शुक्रवार को दिन में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर चलाये जा रहे सेवा और समर्पण अभियान के तहत भाजपा पिछड़ा मोर्चा लालगंज की तरफ से फल वितरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नीरज मौर्य, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष वृज भूषण चौहान, जिला महामंत्री शैलेश प्रजापति, जिलामंत्री चंद्रेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
इसी प्रकार बरदह मंडल अध्यक्ष ब्रजेश राय के नेतृत्व में स्थानीय मुसहर बस्ती स्थित वीर बिरसा मुंडा विद्यालय पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। वनवासी बच्चों में फल वितरण किया गया। जिसमे क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा गोरखपुर चंदू सरोज सहित जिले के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस गौरव सिंह, रविंद्र प्रताप, राजेंद्र चौहान, पंकज राय, नवीन राय, सुनील सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

फूलपुर दुर्वासा धाम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जंमदिन के अवसर पर केक कटते भाजपा कार्यकर्ता- फोटो : AZAMGARH