फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   PM Modi's birthday celebration started as a service week, BJYM donated blood

सेवा सप्ताह के तौर पर शुरू हुआ पीएम के जन्मदिन का जश्न, भाजयुमो ने किया रक्तदान

Mon, 14 Sep 2020 06:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
PM Modi's birthday celebration started as a service week, BJYM donated blood
जिला ब्लड बैंक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जंमदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे कार्यकर? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। भाजपा जिलाध्यक्ष सदर ध्रुव सिंह के नेतृत्व सेवा सप्ताह कार्यक्रम के क्रम में सोमवार को भाजपा युवा मोर्चा की ओर से मंडलीय चिकित्सालय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू, श्रीकृष्ण पाल, जिला महामंत्री विनोद कुमार उपाध्याय, नन्हकूराम सरोज, जिला उपाध्यक्ष अवनीश मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष मयंक गुप्ता भाजयुमो जिलाध्यक्ष कमलेंद्र मिश्रा की उपस्थिति में हुआ।
विज्ञापन

ध्रुव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70वें जन्मदिवस पर भाजपा जनसेवा को माध्यम बनाकर सेवा सप्ताह कार्यक्रम कर रही है। 14 से 20 सितंबर तक चलने वाले इस सेवा सप्ताह कार्यक्रम के क्रम में जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश यादव, भाजयुमो अध्यक्ष कमलेन्द्र मिश्रा, चन्द्रपाल सिंह के नेतृत्व में सोमवार को युवा मोर्चा के द्वारा मण्डलीय चिकित्सालय आजमगढ़ पर रक्तदान किया गया। 15 सितंबर को नेहरू हाल में गरीबों को चश्मा वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा। जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा कमलेंद्र मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के 130 करोड़ लोगों की सेवा का संकल्प लिया है। चन्द्रपाल सिंह, एकलव्य पाण्डेय, नवनीत राय, सूर्य प्रकाश सिंह, गोपाल राय, अवनीश तिवारी, विनायक सिंह सरदार, अभिषेक गुप्ता, शिवम् मिश्रा मौजूद रहे। वहीं निजामाबाद में लालगंज इकाई की ओर से भी रक्तदान एवं प्लाज्मा दान कार्यक्रम कराया जाएगा। भाजयुमों की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। निजामाबाद कैंप कार्यालय में जिला मंत्री अभिषेक सिंह बॉबी, अंकुर राय, शिवेंद्र राय के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed