फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   PM Awas Yojana funds transferred to the accounts of 2,304 beneficiaries

Azamgarh News: 2304 लाभार्थियों के खातों में भेजी गई पीएम आवास की धनराशि

Mon, 19 Jan 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
PM Awas Yojana funds transferred to the accounts of 2,304 beneficiaries
39 प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से आवास स्वीकृति पत्र
आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत प्रदेश के 2 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में 2,000 करोड़ रुपये की अनुदान राशि भेजी।
विज्ञापन

लखनऊ से आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य तथा ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इसके तहत जिले के 2304 लाभार्थियों के खातों में पहली किस्त भेजी गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हरिऔध कला केंद्र, में किया गया, जहां मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक एवं रामसूरत राजभर की उपस्थिति में लाभार्थियों ने कार्यक्रम देखा। विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित हैं। प्रधानमंत्री की मंशा है कि देश का कोई भी व्यक्ति झोपड़ी में जीवन न बिताए। इसी उद्देश्य से जनपद में अब तक लगभग 16 हजार लोगों को आवास उपलब्ध कराए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी जाति या धर्म के भेदभाव के, केवल गरीबी को आधार मानकर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आज के कार्यक्रम में जनपद के 2304 पात्र लाभार्थियों के खातों में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के अंतर्गत प्रथम किस्त की धनराशि भेजी गई है। साथ ही स्वयं सहायता समूहों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की सराहना की। कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक एवं रामसूरत राजभर ने लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से आवास स्वीकृति पत्र का वितरण किया। इस मौके पर सीडीओ परीक्षित खटाना, सीआरओ संजीव ओझा रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed