फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   PM and CM may come to the district in the first or second week of February

Azamgarh News: फरवरी के पहले या दूसरे हफ्ते में जिले में आ सकते हैं पीएम और सीएम

Mon, 29 Jan 2024 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
PM and CM may come to the district in the first or second week of February
जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फरवरी माह में जनपद आने की संभावना जताई जा रही है। इसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सीडीओ की ओर से सभी कार्यदायी संस्थाओं को हैंडओवर के करीब पहुंची परियोजनाओं की सूची डीएसटीओ कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले जनपद को मंदुरी एयरपोर्ट और विश्वविद्यालय की सौगात देने की कवायद तेज हो गई है। संभावना जताई जा रही है कि फरवरी के पहले या दूसरे हफ्ते में प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम लग सकता है। अपने आगमन पर दोनों के द्वारा जनपद को मंदुरी एयरपोर्ट और राज्य विश्वविद्यालय के साथ ही अन्य परियोजनाओं की सौगात दी जा सकती है। इसे लेकर प्रशासन की ओर से भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शनिवार को सीडीओ द्वारा कार्यदायी संस्थाओं के साथ बैठक की गई। इसमें उन्हें पूर्ण हो चुकी और हैंडओवर के कगार पर पहुंची परियोजनाओं की सूची डीएसटीओ कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


लाइसेेंसिंग प्रक्रिया पूरी, उड़ान का इंतजार
आजमगढ़। रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत सरकार की ओर से मंदुरी हवाई पट्टी का विस्तार कर इसे हवाई अड्डा बनाया गया। विस्तारीकरण के बाद से लाइसेंसिंग प्रक्रिया को लेकर यहां से उड़ान नहीं शुरू हो सकी। डीजीसीए द्वारा जब-जब इसका निरीक्षण किया गया। कोई न कोई लेकिन लगाया गया। लेकिन अब सारे अवरोधों को हटाया जा चुका है। अवराेधों के हटने के बाद एयरपोर्ट अथार्टी आफ इंडिया की ओर से यहां से उड़ान शुरू करने के लिए लाइसेंस भी प्रदान कर दिया गया। अब सभी को यहां से उड़ान शुरू होने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय भवन का निर्माण पूरा, की जा रही हैंडओवर की प्रक्रिया
आजमगढ़। जनपद वासियों की बहु प्रतीक्षित विश्वविद्यालय की मांग को पूरी करने के बाद योगी सरकार ने इसका निर्माण भी पूरा कर दिया है। विश्वविद्यालय का निर्माण करने वाली कंपनी आरकाम पावर इंफ्रा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विश्वविद्यालय के भवनों का निर्माण पूरा कर लिया गया है। अब इसके हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वर्तमान में बाहर से भवन में लाइट पहुंचाने का कार्य बाकी है। विश्वविद्यालय तक जाने वाले पहुंच मार्ग का निर्माण चल रहा है।


संभावना है लेकिन कोई आफिशियल जानकारी नहीं है। वैसे सिर्फ आजमगढ़ ही नहीं हर जिलों को लोकार्पण और शिलान्यास की तैयारी रखने का निर्देश दिया गया है। वैसे लोकसभा चुनाव के पहले किसी वीआईपी द्वारा विश्वविद्यालय और मंदुरी एयरपोर्ट का लोकार्पण हो सकता है। -विशाल भारद्वाज, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed