{"_id":"b364da95f588646bb1c73e3429720989","slug":"plenty-sold-lakshmi-ganesh-idols-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूब बिकीं लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूब बिकीं लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 11 Nov 2015 08:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों और माला की जमकर खरीदारी हुई। पूरे जनपद में लाखों रुपये का कारोबार हुआ।
पहलवानपुर निवासी हरिश्चंद्र प्रजापति ने बताया कि लक्ष्मी-गणेश छोटी आकर्षक मूर्तियां काफी पसंद की गई।
खासकर प्लास्टर आफ पेरिस की बनी मूर्तियों की ज्यादा धूम रहीं। 15 रुपये से लेकर 5100 रुपये तक की मूर्तियां बाजार में छाई रहीं। अपनी हैसियत के अनुसार लोगों ने लक्ष्मी और गणेश की खरीददारी की।
शाम तक लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों की खरीददारी होती रही। माला विक्रताओं ने बताया कि दस रुपये से लेकर बीस रुपये तक गेंदा की माला 25 रुपए तक बिकी।
गुलाब के फूलों की माला भी पांच रुपये से लेकर 20 रुपये तक मार्केट में बिकी। चौक से लेकर पहाड़पुर, कलेक्ट्री कचहरी, शंकर जी तिराहा सहित अन्य स्थानों पर मालाएं रखी हुई थी।