फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Players have the honor Vnmntri

वनमंत्री ने खिलाड़ियों को किया सम्मान

Fri, 08 Apr 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 08 Apr 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Players have the honor Vnmntri
वनमंत्री ने खिलाड़ियों को किया सम्मान
सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के सम्मान में गुरुवार को समारोह का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन


समारोह में सचिन भारद्वाज को 17 वें एशियन गेम्स में प्रतिभाग करने पर पांच लाख, सत्येंद्र  कुमार सिंह को 35वें राष्ट्रीय खेल  त्रिवेंद्रम, 52वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर  एथलेटिक्स चैम्पियनशिप हैदराबाद, 53वीं  नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप चेन्नई में रजत प्राप्त करने पर साढ़े तीन लाख, रामजी यादव को  त्रिवेंद्रम में आयोजित 35वें राष्ट्रीय खेल में कांस्य प्राप्त करने पर एक लाख, असअद सर्फुद्दीन को 39वें जूनियर नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप बीकानेर राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल करने पर तीस हजार रुपये, अभिमन्यु यादव को चंडीगढ़ में आयोजित 32वीं जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त करने पर 25 हजार रुपये और शिवम् शर्मा को बैडमिंटन प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त करने पर 25 हजार रूपये का चेक प्रदान किया गया।
विज्ञापन


वनमंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि उप्र सरकार खेल और खिलाड़ियों के सम्मान के लिए तत्पर है। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी चंद्रमौलि पांडेय ने सभी आभार व्यक्त करते हुए खेल विभाग की खिलाड़ियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। ओमेंद्र सिंह, सुरेश चंद, लालचंद चौहान, अनुपम प्रजापति, माया प्रसाद राय, श्याम जी प्रसाद आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed