फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Plant not installed, this time also the crops of farmers will be littered with garbage

नहीं लगा प्लांट, इस बार भी बारिश में कूड़े से पटेंगी किसानों की फसलें

Sun, 22 May 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Plant not installed, this time also the crops of farmers will be littered with garbage
रानी की सराय। शहर से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए मझगांवा स्थित डंपिंग ग्राउंड में आज तक सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट नहीं बन सका। इतना ही नहीं डंपिंग ग्राउंड की चहारदीवारी भी नहीं बनाई गई। ऐसे में बारिश होने पर डंपिंग ग्राउंड में फेंका गया शहर का कूड़ा आसपास स्थित कृषि योग्य भूमि में चला जाता है। जिससे फसलें बर्बाद हो जाती हैं। स्थानीय लोगों ने बारिश से पहले मझगांवा में कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाने की मांग कर रहे हैं। ताकि फसल बर्बाद न हो और दुर्गंध से उन्हें निजात मिल सके।
विज्ञापन

सवा लाख से अधिक की आबादी वाले नगर पालिका परिषद आजमगढ़ का कूड़ा निस्तारण शहर से 14 किमी दूर मझगांवा में पांच एकड़ भूमि में बने डंपिंग ग्राउंड में किया जाता है। प्रशासन ने भूमि चिह्नित कर कूड़ा निस्तारण कराकर अपनी इतिश्री तो कर ले रहा। इसका नतीजा वहां की आम जनता व किसानों भुगतना पड़ता है। कचरे का ठीक से निस्तारण तो दूर डंपिंग ग्राउंड की चारदीवारी तक नहीं बनाई गई है। पिछले बार हुई बारिश से कूड़ा खेतों में फैल गया था। आसपास की फसल कूड़े-कचरे से पटकर बर्बाद हो गई थी। इतना ही नहीं खेत में कूड़ा निकालने गए किसानों के पैरों में सिरिंज व टूटे शीशे धंस गए थे। वहीं कचरे के सड़ने से आसपास के लोगों का जीना भी दुश्वार हो जाता है। डंपिंग ग्राउंड बनने से यहां समस्या ही समस्याएं उत्पन्न हो गई है। ऐसे में आमजन के साथ-साथ अन्नदाता पूरी तरह से त्रस्त हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग किया कि यहां कूड़ा निस्तारण के लिए सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनाया जाए। साथ ही चहारदीवारी बनाई जाए ताकि खेतों में कूड़ा न फैल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed