{"_id":"62c8720e0690cc58196ac910","slug":"plan-to-build-sports-grounds-in-villages-dying-due-to-lack-of-land-azamgarh-news-vns6630033116","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के अभाव में दम तोड़ रही गांवों में खेल मैदान बनाने की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के अभाव में दम तोड़ रही गांवों में खेल मैदान बनाने की योजना
विज्ञापन
आजमगढ़। गांवों में कहीं जमीन के अभाव में तो कहीं बजट के अभाव में खेल मैदान बनाने की शासन की योजना दम तोड़ रही है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत मैदान बनाने का निर्देश है, ताकि बच्चे खेलकूद के माध्यम से अपनी सेहत सुधार सकें। वहीं ग्रामीणों को मार्निंग वाक के लिए भी सुविधा मिल सके। हालांकि राजस्व विभाग इसके लिए अभी तक जमीन ढूंढने में ही लगा हुआ है। जिससे सरकार की मंशा पर पानी फिर रहा है। जिले में 22 ब्लाक हैं। उक्त ब्लाकों में कुल 1858 ग्राम पंचायतें हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत में मनरेगा से मैदान के लिए लगभग एक बीघा जमीन की आवश्यकता है। हालांकि ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक जमीन पर अतिक्रमण के चलते जमीन मिलना मुश्किल है। सरकार ने मनरेगा के माध्यम से ग्राम पंचायतों में खेल मैदान बनाने का निर्देश दिया है। इसके पीछे उद्देश्य है कि गांव के बच्चों को खेलने के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। वहीं ग्रामीण चाहेंगे तो सुबह-शाम यहां टहल भी सकते हैं। हालांकि विडंबना यह है कि अधिकतर ग्राम पंचायतों में खेल मैदान बनाने के लिए पर्याप्त जगह ही नहीं है। इसलिए प्रक्रिया अधर में लटकी है। ऐसे में खेल मैदान बनाने की कवायद पूरी नहीं हो पा रही है। वहीं जिला प्रशासन का दावा है कि कई गांवों में इस पर काम भी शुरू हो गया है।
खेल मैदान के नाम पर हो रहा खेल
रानी की सराय। लगभग पांच दशक पूर्व से ही रानी की सराय ब्लाक के दिलौरी गांव में खेल मैदान है। उक्त खेल मैदान को जिम्मेदारों ने भूमि चयनित करने की बात कही है। इतना ही नहीं यहां पर कोई कार्य भी नहीं हुए हैं जो भी यहां दिखता है, वह सब खिलाड़ी स्वयं की व्यवस्था से किए हैं। जबकि विभाग ने दावा किया है कि दिलौरी में खेल मैदान स्वीकृत कर उसमे काम लगा दिया गया है। जब इसकी पड़ताल हुई तो पता चला कि यहां कई साल पहले से ही खेल मैदान है। ऐसे में साफ है कि जिम्मेदार खेल मैदान बनाने के नाम पर भी खेल हो रहा है।
इन गांवों में खेल मैदान कार्य शुरू होने किए जा रहे दावे
आजमगढ़। जिला युवा कल्याण विभाग द्वारा किए गए आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक एक दर्जन से अधिक गांवों में खेल मैदान बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला युवा कल्याण अधिकारी राजनेत सिंह ने बताया कि अब तक अहरौला ब्लाक के गनवारा, अतरौलिया के फत्तेपुर मु. सूखीपुर, हरैया के रौनापार, सपहापाठक, कोयलसा के भरौली टोडर, लालगंज अमिलिया, मेंहनगर के पलिया सोफीपुर, महराजगंज के गोंदापुर, मार्टीनगंज करुई, मिर्जापुर के अबडीहा, दाउदपुर, खुटौली, मौना, पल्हना के परसौली गांव में खेल मैदान बनाया जा रहा है। वहीं पल्हनी के आजमपुर, मनिकाडीह, पवई के छज्जोपट्टी, रानी की सराय के दिलौरी, सठियांव के पैकौली, तहबरपुर के बीबीपुर, ठेकमा के भीरा, शहनूडीह व तरवां ब्लाक के बरेहथा गांव में बनाया जा रहा है। इस मामले में जिला युवा कल्याण अधिकारी राजनेत सिंह ने बताया कि खेल मैदान के लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है। बाकी की ग्राम पंचायतों में भूमि के लिए पत्र लिखा गया है। कुछ में कार्य भी शुरू हो गए हैं कुछ में अभी नहीं। मनरेगा के तहत कार्य कराए जाने हैं। बजट मिलते ही कार्य शुरू हो जाएंगे।