फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Pipes bought from junk shop make pistols factory busted five arrested goods tools recovered

UP : कबाड़ की दुकान से पाइप खरीद बनाने थे कट्टा, फैक्ट्री का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार; सामान और औजार बरामद

Wed, 04 Dec 2024 04:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 04 Dec 2024 04:09 PM IST
सार

Azamgarh News : आजमगढ़ में पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है। माैके से ब्लेड, घिसाई पत्थर, हथौड़े, छेनी, रिंच, पेंचकस और अन्य उपकरण के अलावा एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। गिरफ्तार लोगों के आपराधिक इतिहास खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
Pipes bought from junk shop make pistols factory busted five arrested goods tools recovered
असलहा बनाने वाली फैक्ट्री और गिरफ्तार लोगों की जानकारी देती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के सिधारी थाना पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने मौके से जहां पांच शातिर अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। वहीं मौके से काफी मात्रा में हथियार बनाने के सामान और औजार बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


एसपी हेमराज मीना ले बताया कि सिधारी थाना क्षेत्र के भदुली स्थित मूनी बाबा की कुटिया के पास बीती रात छापा मारकर पांच अपराधियों को पकड़ा गया। पुलिस ने उनके पास से एक चोरी की लाइसेंसी एसबीबीएल बंदूक, 5 पूर्ण निर्मित अवैध तमंचे, 68 जिंदा और 69 खोखा कारतूस, 30 कारतूस 315 बोर, 16 जिंदा कारतूस 32 बोर के साथ कई तरह से कारतूस और खोंखे बरामद किए। 
विज्ञापन




मौके से पुलिस ने 8 नाल (12 बोर), 9 रिपीट पिन, 13 खटका स्प्रिंग और 2 खटका भी बरामद किया। अवैध असलहों को तैयार करने के लिए मौके पर लगाई गई इलेक्ट्रिक कटर, लोहे की भट्टी, आरी ब्लेड, घिसाई पत्थर, हथौड़े, छेनी, रिंच, पेंचकस और अन्य उपकरण के अलावा एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी हेमराज मीना ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह कबाड़ की दुकान से लोहे की पाइप और अन्य सामान खरीदते थे। असलहे और कारतूस तैयार करने के लिए अन्य सामान रामधारी राजभर (वर्तमान में गाजीपुर जेल में) और मुंशी राम से प्राप्त करते थे। सुनसान स्थान पर अवैध हथियारों का निर्माण कर उन्हें आजमगढ़, गाजीपुर और अन्य जिलों में अच्छे दामों पर बेचते थे। इनके द्वारा तैयार माल की बिक्री मोटर साइकिल से की जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed