फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Pickup going to Dohrighat for funeral overturns, 13 people injured

Azamgarh News: अंतिम संस्कार के लिए दोहरीघाट जा रहा पिकअप पलटा, 13 लोग हुए घायल

Tue, 23 Jul 2024 04:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Pickup going to Dohrighat for funeral overturns, 13 people injured
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रजादेपुर बाजार के पास सोमवार को दिन में करीब 11 बजे अंतिम संस्कार के लिए दोहरीघाट जा रहा पिकअप पलट गया। पिकअप में सवार कुल 13 लोग घायल हो गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने सभी को पीएचसी अजमतगढ़ ले गए। तीन की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन




जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के महावतगढ़ गांव निवासी पतिराज चौहान (65) पुत्र विक्रम चौहान की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। परिजन सोमवार को शव का अंतिम संस्कार करने के लिए दोहरीघाट लेकर जा रहे थे। गांव के लोग भी पिकअप में बैठकर दोहरीघाट जा रहे थे। पिकअप में करीब 30 लोग बैठे थे। चालक तेज गति से पिकअप चलाते हुए जा रहा था। वह जीयनपुर के रजादेपुर बाजार के पास पहुंचा ही था, तभी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पिकअप से बाहर निकाला गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। सभी घायलों को एंबुलेंस से पीएचसी अजमतगढ़ ले गए। घायलों में महावतगढ़ निवासी हरि चौहान (60), रामसिंगार (28), मनीष (60), हरदेव (70), गजेश (24), राजेंद्र (60), सुदामा (62), अजय (30), सीता (50) व मानसिंह (52) सहित अन्य शामिल हैं। उक्त घायलों में हरि चौहान, रामसिंगार व मनीष की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं बाकी के लोग बाल-बाल बच गए और घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed