फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Pickup collided with bike, father died

Azamgarh News: पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, पिता की मौत

Sat, 30 Nov 2024 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Pickup collided with bike, father died
अतरौलिया। अतरौलिया थाना क्षेत्र के केसरी चौक पर शुक्रवार की दोपहर पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। सादसे में बाइक सवार पिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठी लड़की घायल हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भीउरा गांव निवासी गदाधर तिवारी (50) अपनी बेटी को बाइक पर लेकर घर जा रहे थे। केसरी चौक के समीप दोपहर 12 बजे अंबेडकर नगर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप से बाइक की टक्कर हो गई। इससे दोनों बाइक सवार गिर गए। इसके बाद पिकअप गदाधर तिवारी के ऊपर चढ़ गई। बाइक पर पीछे बैठी पल्लवी के सिर में चोट लगी है।
विज्ञापन

घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह भी पहुंच गए और दोनों को नजदीकी सौ सैय्या अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने गदाधर तिवारी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पास दो लड़के विक्रांत, सत्यम व एक लड़की पल्लवी है। पत्नी सुषमा समेत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के पुत्र की तरफ से अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed