फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Photos of children availing DBT will be uploaded on the portal

Azamgarh News: डीबीटी का लाभ लेने वाले बच्चों के फोटो पोर्टल पर होंगे अपलोड

Tue, 31 Oct 2023 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Photos of children availing DBT will be uploaded on the portal
आजमगढ़। डीबीटी का लाभ लेने वाले बच्चों के फोटो प्ररेणा पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। शासन के आदेश पर अध्यापकों को एक सप्ताह का समय दिया गया है। एक सप्ताह में अध्यापकों को ड्रेस, जूते मौजे और बैग में बच्चों का फोटो प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करना होगा। निर्धारित समय में बच्चों का फोटो प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड न करने वाले अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई होना तय है।
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों में बच्चों के अभिभावकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से यूनिफॉर्म, जूते मोजे, स्वेटर और बैग का 1200 रुपया भेजा गया है। सरकारी स्कूलों के अध्यापकों को डीबीटी का लाभ लेने वाले बच्चों का फोटो प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करना होगा। बच्चे का ड्रेस, जूते और बैग की फोटो अध्यापकों को प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करना होगा। बीएसए समीर ने इसे लेकर खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। अध्यापकों को इस कार्य को करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। जो अध्यापक एक सप्ताह में यह कार्य नहीं करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं अध्यापकों ने बच्चों के फोटो प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करने शुरु कर दिए हैं।
विज्ञापन




0000

डीबीटी का लाभ लेने वाले बच्चों के यूनिफॉर्म में फोटो अध्यापकों को प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। इसे लेकर खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। प्रेरणा पोर्टल पर फोटो अपलोड करने के लिए अध्यापकों को एक सप्ताह का समय दिया गया है। निर्धारित समय में कार्य न करने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




समीर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed