फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Pharmacist and ward boy found absent, explanation sought

Azamgarh News: फार्मासिस्ट व वार्ड बाॅय मिले अनुपस्थित, मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 05 Jun 2024 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Pharmacist and ward boy found absent, explanation sought
अमिलो। उच्चीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सठियांव का सोमवार की देर रात लगभग दस बजे रात सीएमओ डाॅ. आईएन तिवारी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट प्रदीप व वार्ड ब्वाॅय रवींद्र अनुपस्थित मिले। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन


उच्चीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सठियांव में सोमवार की रात सीएमओ डा. आईएन तिवारी पहुंचे और निरीक्षण किया। प्रभारी अच्युतानंद राय सहित सभी लोग मौजूद मिले। जबकि फार्मासिस्ट प्रदीप व वार्ड ब्वाय रवींद्र अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित मिलने पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया। वे किन परिस्थितियों में बिना सूचना के गायब थे। इसके लिए स्पष्टीकरण तलब किया। कहा कि अगर स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया तो इनका वेतन काटा जाएगा। स्वास्थ्य केंद्र पर संविदा कर्मचारी लगभग आधा दर्जन सरकारी आवास पर अवैध रूप रूप से कब्जा जमा कर रहते हुए मिले। सीएमओ ने चिकित्सा अधीक्षक को आवासों को खाली कराने का आदेश दिया। सीएमओ डा. आईएन तिवारी ने बताया कि यदि आवास खाली नहीं हुआ तो बल का प्रयोग कर खाली कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed