फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Petrochemical appreciation: Carcass extracted with bike

पेट्रो मूल्यवृद्धि : बाइक के साथ निकाली शव यात्रा

Sun, 21 Feb 2021 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Petrochemical appreciation: Carcass extracted with bike
सरायमीर। लगातार बढ़ती हुई तेल कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने रविवार को जुलूस निकालकर विरोध-प्रदर्शन किया। नगर के अध्यक्ष इश्तियाक अहमद के नेतृत्व में दो पहिया वाहन को बांस में बांधकर उसकी शवयात्रा निकाली। नारेबाजी करते हुए कलेवा मोड़ से, नंदा मोड़, शेरवां की पुलिया तक प्रदर्शन किया। दो पहिया वाहन की शवयात्रा लोगों में कौतूहल का विषय बनी रही। महंगाई पर नियंत्रण पाने में कांग्रेस सरकार को फेल बताया गया।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस के सदस्य आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस के जमाने में जब कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही थी उस वक्त भी लोगों को राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को काबू में रखा गया था। अब जब कच्चे तेल की कीमतें जरूरत से ज्यादा कम हो गई है तो केंद्र और राज्य सरकार अपना टैक्स लगाकर आम लोगों को मुश्किल में डाल रही हैं। आने वाले सम में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर किसानों पर दुष्प्रभाव को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। किसान तीन काले कानूनों का विरोध दिल्ली में कर रहे हैं। कांग्रेसी भी किसान पंचायतें करके और पेट्रोल के बढ़े दामों को लेकर सड़क से संसद तक प्रदर्शन करने का काम करेगी। इस मौके पर निसार अहमद, कामता प्रसाद, नदीम अहमद, जिशान, इम्तियाज, अंशुमाली राय, चंडी राय, मदन यादव, महेश चंद श्रीवास्तव थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed