फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   PET exam will be held at 51 centers today and tomorrow, 25560 candidates will be included

आज व कल 51 केंद्रों पर होगी पीईटी की परीक्षा, 25560 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Fri, 14 Oct 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
PET exam will be held at 51 centers today and tomorrow, 25560 candidates will be included
आजमगढ़। यूपी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) जिले के 51 केंद्रों पर होगी। परीक्षा में 25,560 परीक्षार्थी शामिल होेंगे। उप्र सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन कमीशन (यूपीएसएसएससी) की ओर से यह परीक्षा 15 और 16 अक्तूबर को दो पालियों में होगी है।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन एके मिश्र ने बताया कि 51 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा के लिए कैमरों को दुरुस्त करा दिया गया है। सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। वहीं एक सेक्टर मजिस्ट्रेट को तीन से चार परीक्षा केंद्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एडीएम प्रशासन ने बताया कि प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 15 व 16 अक्टूबर को दो-दो पाली में होगी। प्रथम पाली दिन में दस बजे से दोपहर 12 बजे तक द्वितीय पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक कराया जाना प्रस्तावित है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपने-अपने केंद्र का भ्रमण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच भी कर ली है। उन्होंने कहा कि जनपद के रहने वाले जिन उम्मीदवारों को लखनऊ, श्रावस्ती और बलरामपुर में परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं, वे अपने सेंटर की फिर से जांच कर लें क्योंकि कुछ केंद्र में आयोग ने बदलाव किया है। इसके लिए उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र फिर से डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed