फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Performance against Kotedaron

कोटेदारों के खिलाफ प्रदर्शन

Wed, 21 Sep 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 21 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Performance against Kotedaron
कोटेदार के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते सगड़ी तहसील के बासूपार के ग्रामीण।
फूलपुर तहसील क्षेत्र के गनवारा, मकसूदिया, जौमा, पारा, बनरहिया, पहिजनरामपुर और रसूलपुर के लोगों ने कोटेदार के विरोध में मंगलवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व सचिव रामाज्ञा यादव के नेतृत्व में फूलपुर तहसील पर प्रदर्शन किया। बाद में उपजिलाधिकारी फूलपुर प्रशांत कुमार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


 ग्रामीणों ने तहसील परिसर में भ्रमण कर कोटेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद सात गांव के ग्रामीण उपजिलाधिकारी के पास पहुंचे। ज्ञापन सौंप रामाज्ञा यादव ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में कोटेदार अप्रैल 2016 से अब तक कार्डधारकों को राशन नहीं दिया गया। गांव में जब ग्रामीण कोटेदार के पास जाते है तो डांट कर भगा देता है। इसके लिए कई बार लिखित शिकायत की जा चुकी है। लेकिन प्रशासन मौन है, उन्होंने कहा कि यदि 29 सितंबर तक मांगें पूरी नही की गई तो सभी ग्रामीण 30 सितंबर से चक्काजाम करने को विवश होंगे। प्रदर्शन करने वालों में राधिका चौहान, पवन सिह चौहान, बृजेश मौर्य, रामचरन, सीताराम, पांचू, तीरथ आदि रहे।
विज्ञापन


निजामाबादः कोटेदार के विरोध में मंगलवार को ग्राम पंचायत मोहनपुर, दौलतपुर, खादा के ग्रामीणों ने निजामाबाद तहसील पर प्रदर्शन किया। मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। बाद में उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह को ज्ञापन सौंप कोटेदार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।  ग्रामीण नारद यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे गांव की जनसंख्या लगभग 2000 है। जिसमें 250 कार्ड धारक हैं। कोटेदार के पास जो सूची है। उसमें 100 लोगों का नाम गायब है। जबकि इसके पूर्व की सूची में उक्त सौ लोगों का नाम भी था और राशन भी मिलता था। उन्होंने कोटेदार पर उक्त लोगों को राशन न देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि मार्च 2016 से राशन नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप पूरे मामले की जांच कराकर पात्रों का नाम सूची में जुड़वाने के साथ राशन दिलाने और कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो वे जिलाधिकारी कार्यालय पर धरने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन के दौरान इसरावती, रजिया, सतिराम, फूलचंद, विजयनाथ, अनिल, अमरनाथ, तारा, इंद्रावती, सुदामी, मुराती, रामलपट, सविता आदि ग्रामीण मौजूद थे। उधर इस संबंध में कोटेदार रामप्रताप यादव ने कहा कि जिन लोगों का नाम सूची में उसे राशन दिया जा रहा है। इसी क्रम में शिवराजपुर के ग्रामीणों ने कोटेदार के विरोध में प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी निजामाबाद को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में संतोष कुमार, रमेश कुमार, सुबाष, मीना, मुकेश कुमार, मनभावती, आसमा, युसूफ, शारदा आदि रहीं।


वहीं कोटेदार द्वारा राशन न देने से नाराज बासुपार के ग्रामीणों ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की।  गांव के दयाराम यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि कोटेदार द्वारा फरवरी के बाद से अब तक गेहूं, चावल, चीनी, केरोसिन आदि नहीं दिया। कुछ करने पर झगड़े पर उतारु हो जाता है। उन्होंने 16 सितंबर को जब ग्रामीण गल्ला लेने सरकारी सस्ते गल्ले की दूकान पर पहुंचे तो डाटकर भगा दिया। ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में साफिया खातून, विमला, नसीमा बानों, नूराना बानो, ऊषा, सोना, मंजू, सरवत, आसिया, अनिता, देवानंद, रामसुरत, नाहिद, सितारा, अलाउद्दीन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed