{"_id":"578e79be4f1c1b347fc4bba3","slug":"performance-against-black-marketing","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाबाजारी के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाबाजारी के खिलाफ प्रदर्शन
शैलेंद्र मणि त्रिपाठी/आजमगढ
Updated Wed, 20 Jul 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
कोटेदार को हटाने की मांग को लेकर मार्टीनगंज तहसील पर प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनाज की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए मार्टीनगंज तहसील के लेड़वावर गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार मिटाओ कोटेदार हटाओ लिखी तख्तियां लेकर जमकर नारेबाजी की। उधर ग्रामीणों के प्रदर्शन को देखते हुए एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक से ग्रामीणों का बयान लेकर कार्रवाई का निर्देश दिया।
खाद्य सुरक्षा अधिनियम (2013) के तहत अनाज न मिलने के विरोध में मंगलवार को तहसील दिवस पर ग्रामसभा लेडुवावर के ग्राम प्रधान वीरेंद्र के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण स्लोगन लिखी तख्तियां लिए तहसील पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीण तहसील प्रशासन के विरोध में और कोटेदार को हटाने की मांग करते हुए नारेबाजी की। प्रधान वीरेंद्र ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की मिलीभगत से कोटेदार व राशन माफियाओं द्वारा कालाबाजारी धड़ल्ले से की जा रही है।
कोटेदार पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे। इस पर उपजिलाधिकारी छेदी लाल सिंह ने तहसील दिवस पर उपस्थित पूर्ति निरीक्षक से मौके पर ही धरना पर बैठे ग्रामीणों का बयान लेकर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट मांगी। इस पर पूर्ति निरीक्षक ने मौके पर ही ग्रामीणों का बयान लेकर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की रिपोर्ट उपजिलाधिकारी छेदी लाल सिंह को सौंपी। उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों को कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीण शांत हुए। प्रदर्शन में राजेंद्र, रामदेव, जोखू, रामाश्रय, जियालाल, अनिल, मंगरू आदि मौजूद रहे।