फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   People's faith in PM has increased due to poor welfare schemes: Brajesh Pathak

गरीब कल्याण की योजनाओं से पीएम पर बढ़ा जनता का विश्वास : ब्रजेश पाठक

Thu, 22 Jun 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
People's faith in PM has increased due to poor welfare schemes: Brajesh Pathak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के नौ वर्ष पूरे होने पर भाजपा की ओर से संपर्क महाभियान के तहत बृहस्पतिवार को करतालपुर में जनसभा हुई। इसमें मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और सपा पर निशाना साधा। कहा कि गरीब कल्याण की योजनाओं से पीएम पर जनता का विश्वास बढ़ा। कहा कि ट्रकों पर पीछे की तरफ लिखा होता है निरहुआ सटल रहे, तो निरहुआ लगातार लोगों के साथ हैं। ट्रक पर यह भी लिखा होता है कि सटला तक गइला। अखिलेश निरहुआ से सटे और चले गए। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों को पक्का मकान मिला है। कांग्रेस ने गांधी को अपना लिया लेकिन स्वच्छता को न अपना सकी। लेकिन पीएम ने हर घर में शौचालय बनवा दिया। गरीबों को गैस का कनेक्शन दिया। किसानों को सम्मान निधि दी। बिजली की व्यवस्था में सुधार हुआ है। आज गांवों में ग्राम प्रधानों का अपना कार्यालय है। कहा कि सपा ने अयोध्या में निहत्थे कारसेवकों का खून बहाया। आज उसी स्थान पर भगवान राम का मंदिर बन रहा है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में अनुच्छेद 370 पर राजनीतिक दल कहते थे खून की नदियां बह जाएंगी। लेकिन अनुच्छेद हटने के बाद कहीं कुछ नहीं हुआ। तीन तलाक कानून पर कहा कि पहले छोटी-छोटी बात पर मुस्लिम बहनों को लोग तलाक दे देते थे। पीएम ने कानून बनाकर राहत दी। कहा कि भाजपा में अंतिम पायदान पर बैठा व्यक्ति भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। लेकिन क्या सपा और बसपा में ऐसा हो सकता है? देश के लोगों का भरोसा पीएम पर बढ़ा है। कानून व्यवस्था के मामले में आजमगढ़ प्रदेश में अव्वल स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed