फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   People upset due to undeclared power cuts, sleepless nights

बिजली की अघोषित कटौती से लोग परेशान, रातों की नींद हराम

Tue, 14 Sep 2021 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
People upset due to undeclared power cuts, sleepless nights
बिजली कटौती से लोगों के रातों की नींद हराम हो गई है। वहीं जब इस संबंध में विभाग के किसी अधिकारी या कर्मचारी से संपर्क किया जाता है तो फोन ही नहीं उठता है। विभाग के इस रवैये से लोगों में आक्रोश है। लोगों ने समय से विद्युत आपूर्ति किए जाने की मांग की है। बताते चलें कि बूढ़नपुर तहसील के रानीपुर, कोयलसा सहित आस-पास के इलाकों में पिछले कई दिनों से प्रतिदिन रात में एक बजे बिजली काट दी जाती है। यहीं समस्या रानीपुर मेन, एक्सटेंशन, देऊरपुर, बनकट जगदीश, कोयलसा, ईश्वरपुर, पवनी सहित अन्य इलाकों की भी है। लोगों ने विभाग से बिजली कटौती के लिए समयसीमा निर्धारित करने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर तार के चलते आए दिन विद्युत बाधित रहती है। वही विद्युत विभाग द्वारा पहले मेंटनेंस का हवाला देकर घंटों बिजली आपूर्ति ठप कर दी जाती थी, जिसके चलते ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसके बाद भी लगातार हो रही बिजली की आंख मिचौली से ग्रामीण परेशान हैं। यहां बिजली के आने जाने का कोई समय निर्धारित नहीं है। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ने लगा है। इस संबंध में विद्युत विभाग के जेई कुंवरभगत का कहना है कि ट्रांसफार्मर या किसी उपकरण में खराबी आने के चलते शटडाउन लिया जाता है। जिससे कटौती करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed