फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   People took oath 'will follow traffic rules'

'यातायात नियमों का करेंगे पालन' लोगों ने ली शपथ

Wed, 28 Jul 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
People took oath 'will follow traffic rules'
करतालपुर में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत लोगों को शपथ दिलाते परिवहन विभाग के अधिकारी। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन बुधवार को भंवरनाथ स्थित रोडवेज वर्कशॉप में एक सादे समारोह में कर दिया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन डा. आरएन चौधरी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन संतोष कुमार सिंह व सहायक संभागीय अधिकारी प्रशासन सतेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

सहायक संभागीय प्रवर्तन संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 22 से 28 जुलाई तक प्रथम सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि सातवें दिन ओवरलोडिंग सड़क किनारे खड़े अवैध वाहनों के विरूद्घ एवं कामर्शियल वाहनों में रेट्रोरेफलेक्टिव टेप के संबंध में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पांच ओवरलोडिंग वाहनों का चालान किया गया। वहीं यात्रीकर व मालकर अधिकारी राजेश सिंह कुशवाहा द्वारा तीन ओवरलोडिंग वाहनों चालान किया गया। वहीं सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाया गया और लगभग 55 वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप चिपकाया गया। समापन समारोह के अंतर्गत पायलट वर्कशॉप में वाहन स्वामियों व ड्राविंग लाइसेंस आवेदकों एवं चालकों व परिचालकों को सड़क सुरक्षा सप्ताह के मनाए जाने एवं सड़क सुरक्षा के संबंध में जानकारी देने के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। संतोष सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष चार सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। ताकि लोगों को यातायात के प्रति जागरूक किया जा सके। एआरटीओ प्रशासन सतेंद्र यादव ने यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया। आरटीओ प्रवर्तन डा. आरएन चौधरी ने कहा कि वाहन चालक हमेशा हेल्मेट व सीटबेल्ट लगाकर ही वाहन चलाएं। इस अवसर पर आरआई पवन सोनकर व यातायात उपनिरीक्षक कौशल पाठक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed