फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   people suffering from heat and humidity

Azamgarh News: गर्मी और उमस से बेहाल हुए लोग

Thu, 22 Jun 2023 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
people suffering from heat and humidity
जनपद में विगत कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी का कहर बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। सुबह से ही गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे। तापमान में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी देखने को मिली। वहीं शाम के समय सगड़ी तहसील क्षेत्र में हुई बारिश से क्षेत्र में मौसम सुहाना हो गया। दो दिन पूर्व तक तेज धूप और लू के कारण लोगों का हाल बुरा था। इसके बाद हुई बारिश से लोगों कुछ राहत मिली। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान घटकर 37 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। लेकिन दो दिन बाद ही बृहस्पतिवार को इसमें दो डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई और यह 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जिसका परिणाम रहा कि पूरे दिन गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे। दोपहर में सड़कें सूनी हो गई। शाम के समय अचानक आसमान में काले बादलों ने डेरा डाला लेकिन सगड़ी तहसील को छोड़कर कहीं बारिश नहीं हुई। सगड़ी तहसील में आधे घंटे तक हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। लेकिन बारिश बंद होने के बाद निकली तेज धूप के कारण उपजी उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed