फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   People scared of two thefts in one night in Nizamabad

Azamgarh News: निजामाबाद में एक ही रात हुई दो चोरियों से सहमे लोग 17-25-54

Sun, 04 Dec 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
People scared of two thefts in one night in Nizamabad
निजामाबाद तहसील के पास नंद नगर बाजार में एक मकान में चोरी के बाद जांच करने पहुंची फॉरेंसिक टीम। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। चोरों ने निजामाबाद में एक ही रात में दो स्थानों पर चोरियां कीं। उन्होंने एक जनरल स्टोर और बैंक ग्राहक सेवा केंद्र को निशाना बनाया। इस दौरान उनके हाथ नौ लाख रुपये लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। निजामाबाद थाना क्षेत्र के नंद नगर बाजार में भोला नाथ सिंह निवासी मुनिया मकदूमपुर का यूबीआई ग्राहक सेवा केंद्र है। शनिवार की शाम भोलानाथ छह लाख रुपये निकाले और उनमें से एक लाख पांच हजार रुपये बांटने के बाद बाकी काउंटर में रख दिए। रात को शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने काउंटर में रखे सारे रुपये निकाल लिए। सुबह लोगों ने फोन कर भोला को शटर टूटने की जानकारी दी तो वह मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही निजामाबाद थाना प्रभारी दिनेश कुमार यादव फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम के साथ पहुंचे। दूसरी तरफ चोरों ने बाजार में ही शंभू प्रसाद के जनरल स्टोर को निशाना बनाया। शंभू दुकान बंद कर रिश्तेदारी में शादी समारोह में गए थे। चैनल गेट का ताला तोड़कर चोर रात में अंदर घुसे। जब वहां कुछ नहीं मिला तो वह उनके घर में घुसे और आलमारी में रखे डेढ़ लाख नकदी के साथ ही आभूषण चुरा कर फरार हो गए। घटना की जानकारी शंभू को रविवार की सुबह उस समय हुई जब वह वैवाहिक समारोह से घर लौटे। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस डाग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed