फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   People perform for road construction .

सड़क निर्माण को लेकर किया जाम

Thu, 03 Sep 2015 12:41 AM IST
सवांददाता
सवांददाता Updated Thu, 03 Sep 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
People perform for road construction .

विज्ञापन
कप्तानगंज। मंदुरी-तहरबपुर मार्ग का निर्माण न कराए जाने से नाराज ग्रामीण बुधवार को सड़क पर उतर गए। इस दौरान ग्रामीणों ने मंदुरी-तहबरपुर मार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने गड्ढों में धान की रोपाई भी की। घंटों चले जाम के चलते दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। चार घंटे बाद मौके पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के पहुंचे।ग्रामीणों को जल्द सड़क का निर्माण कराए जाने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया ।

 बता दें कि मंदुरी-तहबरपुर मार्ग में जगह-जगह सैकड़ों गड्ढे हो गए हैं। कुछ स्थानों पर तो गड्ढों दो-दो फूट चौड़े हैं। बारिश के बाद इस मार्ग पर चलना लोगों के लिए दूभर हो जाता है। कई लोग अब तक इस मार्ग पर गिरकर घायल हो चुके हैं। क्षेत्रवासियों ने कई बार जनप्रतिनिधियों से लगाए अधिकारियों से गुहार लगाई। लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। इससे गुस्साएं ग्रामीण बुधवार की सुबह सात बजे के करीब मंदुरी-तहबरपुर मार्ग पर पहुंच चौकी, बांस, बल्ली आदि लगाकर सड़क जाम कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष कंधरापुर ने ग्रामीणों से जाम समाप्त करने का आग्रह किया। लेकिन ग्रामीण लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े रहे। ग्रामीणों ने इस दौरान प्रदेश सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की और सड़क में बने गड्ढों में धान की रोपाई की। जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। मौके पर पहुंचे लोक निर्माण विभाग के जेई बनारसी जायसवाल ने ग्रामीणों को सड़क का जल्द निर्माण कराने का आश्वासन दिया। कहा कि इस्टीमेट बनाकर शासन को भेज दिया गया है। बजट आते ही निर्माण शुरु करा दिया जाएगा। जाम कर रहे पूर्व प्रधान केदार यादव, त्रिवेनी यादव, उमेश, विमल, कुलदीप, रंजीत, अवनीश आदि ने बताया कि सात साल से सड़क की यह दशा है। कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। शिकायत पर कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द मार्ग का निर्माण नहीं हुआ तो पुन: आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed