{"_id":"6106e4038ebc3e84104a798c","slug":"people-pay-tribute-to-amar-singh-on-his-death-anniversary-azamgarh-news-vns603747198","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुण्यतिथि पर लोगों ने अमर सिंह को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरवां के चौरी बेलहा महाविद्यालय में अमर सिंह के पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते प?
- फोटो : AZAMGARH
Link Copied
आजमगढ़। देश की सियासत में चाणक्य की ख्याति पाने वाले आजमगढ़ के अमर सिंह ने सभी क्षेत्रों में जो कार्य किया है वह अविस्मरणीय है। चाहे सियासत का क्षेत्र रहा हो या फिर फिल्म इंडस्ट्री या फिर देश के बड़े व्यवसायिक क्षेत्र का मामला रहा हो वह इस क्षेत्र के माहिर खिलाड़ी थे। उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में जो कार्य किया उससे वह अपने नाम के अनुरूप ‘अमर’ हो गए। आज वह इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनके पहली पुण्यतिथि पर उनके किए कार्यों की चर्चा हो रही है। यह बातें उनके पैतृक गांव तरवां स्थित चौरी बेलहा महाविद्यालय परिसर में रविवार को आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में वक्ताओं ने कहीं।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि अमर सिंह का जैसा नाम था वैसा ही गुण था। अमर सिंह ने अपना सियासी सफर तो समाजवादी पार्टी के साथ शुरू किया लेकिन समय समय पर अपने कार्यों और समझदारी से सभी लोगों को अपनी ताकत का एहसास कराया। उन्हें राजनीति में चाणक्य तक कहा गया। देश की तरक्की के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य बहुत जरूरी है और इन दोनों क्षेत्रों के विकास के लिए अमर सिंह ने पूरा ध्यान दिया, खासकर ग्रामीण इलाकों में उन्होंने शिक्षा के छोटे-छोटे संस्थानों को मदद कर इस काबिल बनाया कि वहां के बच्चे शिक्षित होकर राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका अदा कर सकें। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्रबंधक प्रभाकर सिंह, कांग्रेसी नेता प्रवीण सिंह, प्रमुख समाज सेवी प्रवीण सिंह, वीरभद्र प्रताप सिंह, राम बचन सिंह ,रामानंद राजभर आदि ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री प्रकाश सिंह, संचालन डॉक्टर संतोष सिंह ने किया। इस मौके पर राजेश्वर मिश्र, डा. सतीश सिंह प्राचार्य, महेंद्र प्रताप सिंह, रविंद्र सिंह, लालता सिंह, रामगोविंद, रामानंद राजभर, अरविंद सिंह, संदीप सिंह सोनू आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।