{"_id":"699f556291c03e12d80d9ab8","slug":"people-of-kanshiram-residence-came-out-on-the-road-in-protest-against-power-cut-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-146068-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बिजली कटने के विरोध में सड़क पर उतरे कांशीराम आवास के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बिजली कटने के विरोध में सड़क पर उतरे कांशीराम आवास के लोग
विज्ञापन
26 सड़क जाम करतीं कांशीराम आवास की महिलाएं। संवाद
आजमगढ़। दो दिनों से बिजली काटे जाने के विरोध में बुधवार को कांशीराम आवास की महिलाएं सड़क पर उतर गईं। नगर पालिका- चौक मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। कोतवाल ने किसी तरह समझाकर करीब आधे घंटे बाद जाम खत्म कराया।पुरानी जेल के पास स्थित कांशीराम आवास की रहने वालीं चंपा, किरन, भागीरथी, इंद्रावती, केसरी, मुन्नी, मालती, आदि ने बताया कि ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने की बात कहकर दो दिन पहले बिजली विभाग के कर्मचारियों ने आधे कांशीराम आवास की बिजली काट दी। शिकायत के बाद भी तार को जोड़ा नहीं गया जिसके कारण बिजली, पानी की परेशानी होने लगी। महिलाओं ने बताया कि जब उन्हें आवास दिया गया था तो बिजली, पानी मुफ्त देने की बात कही गई थी। अब बिजली विभाग के अधिकारी कालोनी में आ रहे तो किसी पर पांच तो किसी पर आठ लाख रुपये बिजली बिल बकाया की बात कर रहे हैं। इतनी पड़ी रकम हम लोग कहां से देंगे। बिजली न रहने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इन सब परेशानियों के कारण आज हम लोगों को सड़क पर उतरना पड़ा है। वार्ड के सभासद सत्येंद्र कुमार ने कहा कि विभाग के अधिकारी कालोनी में आकर सबसे बात करके समस्या का समाधान निकालें। सड़क जाम होने से करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा और राहगीरों को काफी दिक्कत हुई। बिजली विभाग का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। शहर कोतवाल यादवेेंद्र पांडेय ने बताया कि आवास में रहने वाले लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया था। उन्हें किसी तरह समझाकर जाम को समाप्त कराया गया।
कांशीराम कालोनी में रहने वाले लोग बिजली का उपयोग तो कर रहे, लेकिन बकाया बिल जमा नहीं कर रहे हैं। इसकारण उनकी बिजली काटी गई। ओटीएस के तहत कालोनी में कई बार कैंप लगाया गया। लोगों को पंजीकरण कराकर छूट का लाभ लेने के लिए कहा गया। इसके बाद भी दो, तीन लोगों ने ही पंजीकरण कराया। जो बिल बाकी है उसको उन्हें जमा करना ही है।-- मनोज श्रीवास्तव, एसडीओ नगर।
विज्ञापन
कांशीराम कालोनी में रहने वाले लोग बिजली का उपयोग तो कर रहे, लेकिन बकाया बिल जमा नहीं कर रहे हैं। इसकारण उनकी बिजली काटी गई। ओटीएस के तहत कालोनी में कई बार कैंप लगाया गया। लोगों को पंजीकरण कराकर छूट का लाभ लेने के लिए कहा गया। इसके बाद भी दो, तीन लोगों ने ही पंजीकरण कराया। जो बिल बाकी है उसको उन्हें जमा करना ही है।
विज्ञापन