फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   People mobilized against Nagar Panchayat Chairman

नपं चेयरमैन के खिलाफ लामबंद हुए नगरवासी

Wed, 11 Sep 2019 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
People mobilized against Nagar Panchayat Chairman
कलेक्ट्रेट पर माहुल में प्रधानमंत्री आवास के नाम पर अवैध वसूली मामले में को लेकर प्रर्दशन करते प? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली की शिकायत को लेकर नगर पंचायत माहुल के लोग बुधवार को डीएम कार्यालय पहुंचे और पत्रक सौंप कर नगर पंचायत चेयरमैन पर पात्रों से अवैध वसूली का आरोप लगाया। नगर वासियों ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सैकड़ों की संख्या में नगर पंचायत माहुल के निवासी डीएम कार्यालय पहुंचे। नगर वासियों का आरोप था कि चेयरमैन माहुल नगर पंचायत बदरे आलम ने पात्रों से अवैध वसूली की। वार्ड नंबर दो निवासी नगीना यादव ने कहा कि चेयरमैन ने स्वयं उससे अवैध वसूली की है। वार्ड नंबर 11 निवासी बदामी का आरोप था कि चेयरमैन ने उससे आवास आवंटन के नाम पर 20 हजार रुपये लिए हैं। वार्ड नंबर 5 निवासी निर्मला का कहना था कि चेयरमैन के लोग दबंगई के साथ आकर वसूली करते थे। अन्य लोगों का आरोप था कि जो भी पात्र चेयरमैन या उनके लोगों को पैसा नहीं देता उसे आवास निरस्त किये जाने की धमकी भी दी जाती है। नगर वासियों ने मामले की जांच कराने और कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पत्रक देने वालों में प्रेमा, मुन्नी, दूधनाथ, अनीता, मोना, कलावती, रीता, कुमारी, जीरा, हंसू, मीरा, बिजला, कौशिल्या, सावित्री, सुगना, सितारा, इंद्रावती, रामरति, धीराजी, भागीरथी समेत सैकड़ों नगरवासी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed