फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   People in contact with Sabau in panic changed the food of Mubarakpur

मुबारकपुर में फैला सन्नाटा: सबाउद्दीन के संपर्क में रहे युवाओं के चेहरों पर दहशत, बात करने से बच रहे लोग

Thu, 11 Aug 2022 12:31 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 11 Aug 2022 12:31 PM IST
सार

आजमगढ़ के तार आतंक से जुड़ने के बाद कस्बे में खामोशी छा गई है। जो किसी भी तरह से सबाउद्दीन के संपर्क में रहे हैं उनके चेहरे पर डर साफ दिख रहा है।

विज्ञापन
People in contact with Sabau in panic changed the food of Mubarakpur
संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आतंक से एक बार फिर जिले का नाम जुड़ गया है। सरायमीर, बिलरियागंज के बाद अब मुबारकपुर के तार आतंक से जुड़ने के बाद कस्बे में खामोशी छा गई है। उन युवाओं के चेहरों पर दहशत दिख रही है जो किसी भी तरह से सबाउद्दीन के संपर्क में रहे हैं। बाजार तो खुला है, लेकिन चर्चा सिर्फ और सिर्फ सबाउद्दीन की गिरफ्तारी को लेकर रही।
विज्ञापन


एक सप्ताह पूर्व यूपी एटीएस की टीम जिले में धमकी थी और मुबारकपुर कस्बे के अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आठ से दस लोगों को उठाया था। वार्ड संख्या नौ अमिलो से तीन युवक एटीएस ने उठाए थे। जिसमें सबाउद्दीन के अलावा होमैद हासिम व अयान उर्फ दानिश शामिल थे। हासिम व दानिश जहां सोमवार की रात डेढ़ बजे घर लौट आए, वहीं एटीएस ने जांच पूरी करने के बाद मंगलवार को एटीएस थाने में सबाउद्दीन के खिलाफ केस दर्ज करते हुए आतंकी के रूप में उसकी गिरफ्तारी पुष्ट कर दी।
विज्ञापन


खबर मुबारकपुर में पहुंचते ही कस्बे में हड़कंप मच गया। बुधवार की सुबह अमिलो मुहल्ले के साथ ही पूरे मुबारकपुर कस्बे की फिजा बदली-बदली नजर आने लगी। बाजार तो खुले थे और सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी जारी थी, लेकिन एक अलग तरह की खामोशी नजर आयी। सबाउद्दीन की गिरफ्तारी के बाद से हर कोई इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से बच रहा है। सबाउद्दीन से किसी भी तरह के संपर्क में रहे लोगों में दहशत ज्यादा देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक-सोशल मीडिया खंगाल रहे युवा

सबाउद्दीन से किसी भी तरह संपर्क में रहे युवा अपने फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया अकाउंट को खंगालने में जुट गए है। नाम न छापने की शर्त पर कई युवाओं ने बताया कि वे अपने फेसबुक व सोशल मीडिया से उन डाटा को डिलीट करने में जुटे है जिससे सबाउद्दीन से उनके संपर्क का कोई साक्ष्य मौजूद है। इतना ही नहीं युवाओं का तो यहां तक कहना था कि उन्हें ऐसी उम्मीद ही नहीं थी कि सबाउद्दीन का तार आतंकवाद से जुड़ा हुआ है। एक सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में लोग उससे सोशल मीडिया पर जुड़े हुए थे।

गली में झांकना भी नहीं समझ रहे मुनासिब

सबाउद्दीन का घर एक गली में है। अब इस गली में लोग जाना तो दूर झांकना तक मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। यदि कोई पता पूछता है तो मुंह खोलने के बजाए इशारों में ही गली व मकान बता कर लोग हट जा रहे हैं। अमर उजाला की टीम बुधवार की सुबह मौके पर पहुंची तो ऐसा ही माहौल देखने को मिला। कोई खुल कर इस मुद्दे पर बोलने को सामने नहीं आ रहा है। सबाउ के मकान वाली गली से तो लोगों ने पूरी तरह से कन्नी काट ली है। सिर्फ पुलिस व विभिन्न जांच एजेंसियों की टीमें व गली में रहने वालों का ही आना-जाना हो रहा है।

 

एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष ने झाड़ा पल्ला
 एटीएस द्वारा गिरफ्तार सबाउद्दीन आजमी को ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम का सदस्य बताया जा रहा था। बुधवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने इससे पल्ला झाड़ लिया है। उन्होंने कहा कि एटीएस द्वारा गिरफ्तार किया गया सबाउद्दीन हमारी पार्टी का सदस्य नहीं है। जहां तक उसके द्वारा निकाय चुनाव हमारी पार्टी से लड़ने की बात है तो ऐसे किसी नाम के व्यक्ति का आवेदन अब तक नहीं आया है। भाजपा के लोग हमारी पार्टी पर आतंकवाद प्रश्रय देने का जो आरोप लगा रहे है वह पूरी तरह से बेबुनियाद है। हमारी पार्टी आतंकवाद के खिलाफ है।

एटीएस की गिरफ्त से छूटे युवकों के घर पर सन्नाटा
यूपी एटीएस की गिरफ्त से छूट कर आए दो अन्य युवकों के घरों पर भी सन्नाटा पसरा है। कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। सबाउद्दीन की आतंकी के रूप में गिरफ्तारी के बाद रेशम नगरी की तरफ जांच एजेंसियों की निगाहें टिक सी गई हैं। मंगलवार की शाम सबाउद्दीन की गिरफ्तारी एटीएस द्वारा घोषित किए जाने के बाद से ही मीडिया व जांच एजेंसियों की टीम मुबारकपुर पहुंचने लगी है। गिरफ्तार सबाउद्दीन ही नहीं छूट कर आए होमैद हाशिम व जीशान के घरों पर भी सन्नाटा नजर आया।

 

सबाउद्दीन के परिवार वाले चुप्पी साध लिए हैं तो वहीं होमैद हाशिम व जीशान के परिवार वाले भी कुछ ज्यादा बोलने को तैयार नहीं है। होमैद के दादा मोहम्मद अहमद ने बातचीत का प्रयास करने पर सिर्फ यह ही कहा कि पुलिस ने दो दिन पूर्व ही होमैद के रिहा होने और घर जाने की सूचना दी थी। होमैद अभी कक्षा 11 का छात्र है। वहीं जीशान मूलरूप से बिहार के पंचरूखिया थाना बगहा जिला बेतिया का रहने वाला है और अमिलो में अपने ननिहाल में रहता है। उसके नाना भी बिहार से यहां आकर बस गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed