{"_id":"5f47ec488ebc3e3cdc16850b","slug":"people-have-to-wait-for-the-boat-for-hours-azamgarh-news-vns543800754","type":"story","status":"publish","title_hn":"घंटों करना पड़ रहा लोगों को नाव का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घंटों करना पड़ रहा लोगों को नाव का इंतजार
विज्ञापन
बेलहिया पुल बहने के बाद नाव के लिए लोगों को करना पड़ रहा घंटो इंतजार। -ग्राउंड रिपोर्ट के लिए।
- फोटो : AZAMGARH
लाटघाट। देवारावासियों के लिए घाघरा हर बार कोई न कोई ऐसा जख्म देकर जाती है जिससे देवारावासियों को उबरने में सालों लग जाते हैं। जब तक देवारा वासी इस दर्द से उबरते हैं तब तक घाघरा एक बार फिर तबाही बचाने को उनके दरवाजे पर दस्तक देने पहुंच जाती है। इस बार घाघरा ने देवारा क्षेत्र के दर्जनों गांवों केे ऐसा दर्द है जिससे उबरने में सालों लग सकते हैं। बेलहिया का पुल बहने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों की आवागमन की समस्या बढ़ गई है। बिना महुला गढ़वल बांध पर आए उनका काम भी नहीं होना है। ऐसे में अगर उन्हें बंधे पर आना है तो नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। लेकिन नाव के लिए उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
दो से तीन घंटे तक करना पड़ रहा नाव का इंतजार
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजगरा मगर्वी बेलहिया गांव के रामवृक्ष यादव ने बताया कि गुरुवार की सुबह दो घंटे से अधिक समय से नाव का इंतजार करना पड़ा। प्रशासन द्वारा दो नाव लगाई गई हैं, 12 गांव हैं और 15000 की आबादी है। बेलहिया पुल टूट कर वह जाने से समस्याएं बढ़ गई है। दो नावों से किस प्रकार 15000 की आबादी आवागमन करेगी। यह सोचने वाली बात है।
पुल बहने से आवागमन की हुई समस्या
लालता यादव ने बताया कि यह समस्या एक गांव की नहीं है इधर के जितने गांव हैं सब की समस्या बनी है। क्योंकि सभी लोग इसी पुल से होकर आवागमन करते थे। महुला गढ़वल बांध तक सबको आना है। अभी तो पशुओं के चारा सहित दवा की समस्या थी और अब पुल के बहने से आवागमन की समस्या विकराल हो गई है। जो लंबे समय तक रहेगी।
विज्ञापन
बाजार जाने आने में निकल जाता है पूरा िदन
साधना, संजू, रावत आदि ने बताया कि बाजार जाने के लिए घर से पैदल ही निकलना पड़ता है। घर से करीब 2 घंटे में बेलहिया पुल के पास पहुंचते हैं। वहां पर नाव का इंतजार करना पड़ता है। दो से तीन घंटे बाद नाव मिलती है। फिर हम उसमें बैठकर बाजार जाते हैं। वापसी पर भी यही सिलसिला चलता है। ऐसे में बाजार जाने और आने में हमारा पूरा दिन ही निकल जाता है। घर का और कोई काम नहीं हो पाता है।
गांव में बिमारियां भी पसारने लगी पांव
केरामोती गांव निवासी भवन राम ने बताया कि ग्राम प्रधान राजमन यादव द्वारा लोगों के आवागमन के लिए दो छोटी नाव लगाई गई है। इसी से लोग आवागमन कर रहे हैं। गांव में घटने के बाद बिमारियां भी पांव पसार रही हैं। ऐसे में किसी के बीमार पड़ने पर बंधे तक पहुंचाना चुनौती होगी। पुल बहने के बाद अभी तक कोई भी जन प्रतिनिधि या प्रशासनिक अधिकारी हमारी सुधि लेने नहीं आया।

घंटों इंतजार के बाद एक साथ आई दो नाव। -ग्राउंड रिपोर्ट के लिए।- फोटो : AZAMGARH