फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   People hammering on their own house

Azamgarh News: खुद अपने ही आशियाने पर हथौड़ा चला रहे लोग

Fri, 18 Aug 2023 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
People hammering on their own house
फोटो
विज्ञापन

घाघरा के जलस्तर में बढ़ोतरी से देवारा क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। लोग अपने हाथ से खुद के आशियाने को ढहाकर पलायन कर रहे हैं। प्रशासन की बाढ़ चौकियां निष्क्रिय पड़ी हैं, इन पर तैनात कर्मचारियों का कहीं पता नहीं है। नाव की कमी के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी ने अब लोगों की मुसीबत को बढ़ा दिया है। बढ़ते जलस्तर और तेजी से हो रही कटान के कारण 13 घर कटान के मुहाने पर खड़े हैं। जिसके कारण लोग अपना आशियाना खुद ही ढहाकर पलायन करने को विवश हैं। हरैया विकासखंड के देवारा खास राजा गांव के झगरहवा बगहवा मौजा के रामकरन, द्वारिका, पुरूषोत्तम का मकान नदी की लहरों में समा गए। 13 ग्रामीणों के मकान कटान के मुहाने पर हैं।
विज्ञापन

दूसरी तरफ गांवों में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। जिससे ग्रामीणों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। नदी के मुहाने पर कन्हैया, रेखा, अवधू, साधू, शिवदास, गुल्लू आदि 13 लोगों के आशियाने खड़े हैं। कुछ लोग अपने सामान को स्कूल के पास ही रखे हैं। तो कुछ लोग नात रिश्तेदारों के यहां शरण लेने को विवश हुए हैं। ग्राम प्रधान रामसिंगार यादव ने बताया कि कटान की गति तेज हो गई है। तहसील प्रशासन मौन साधे हुए है। हमलोग डीएम से मिलकर शिकायत दर्ज कराएंगे। यही हालत रही तो यह बस्ती जल्द ही घाघरा नदी में समाहित हो जाएगी। किसान का खेत खलिहान मकान कट जाता है, लेकिन उसे तहसील से मुआवजा नहीं मिलता है। पिछले वर्ष दर्जनों ऐसे किसान हैं जिनका मकान और जमीन कट गए और मुआवजा नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
कागजों में चल रहीं बाढ़ चौकियां
लाटघाट। प्रशासन की ओर से महुला गढ़वल बांध पार कुल बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। जिसमें महुला, गांगेपुर, हाजीपुर, जमुआरी, इस्माइलपुर, हैदराबाद, कुड़ही, सहदेवगंज, उल्टहवा और शिवपुर शामिल हैं। सभी बाढ़ चौकियां कागज में अलर्ट कर दी गई हैं। पर मौके पर निष्क्रिय हैं। राजस्व विभाग को छोड़कर संबंधित एक भी कर्मचारी बाढ़ चौकी पर नहीं रह रहे हैं। पशुपालक, बीमार व्यक्ति, विकास से संबंधित लोग चक्कर काट कर चले जा रहे हैं और कहीं भी बाहर चौकी का बोर्ड तक नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed