फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   People demonstrated on the demand for re-calculation

पुर्नमतगणना की मांग को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

Fri, 07 May 2021 10:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
People demonstrated on the demand for re-calculation
अहरौला। सहुवल गांव में मतगणना और रिकाउंटिंग में दो बार जीते प्रधान पद के प्रत्याशी मोबीन के समर्थकों ने शुक्रवार को पुर्नमतगणना की मांग को लेकर गांव में प्रदर्शन किया। मतगणना में चुनाव जीतने के बाद भी हारे प्रत्याशी को जीत का प्रमाण देने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री, चुनाव आयोग और डीएम को आनलाइन पत्र भेजकर पुर्नमतगणना की मांग की। सहुवल गांव की प्रधानी पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित थी। इसमें कुल 14 प्रत्याशी मैदान में थे। दो मई मतगणना के लिए रात 12 बजे सहुवल गांव की काउंटिंग शुरू हुई इसमें काउंटिंग में 221 वोट पाकर मोबीन अहमद विजयी हुआ। बाद में दूसरे नंबर के प्रत्याशी सोविंदर राजभर पुत्र रमेश ने पुनर्मतगणना की मांग की। जिस पर दोबारा रिकाउंटिंग कर्राई। इसमें पुन: मोबीन अहमद विजई घोषित हुआ। मोबीन अहमद का आरोप है कि प्रमाण पत्र देने के लिए उसे सुबह कहा गया और लगभग चार घंटे प्रमाण-पत्र के लिए रोक लिया गया और प्रमाण पत्र नहीं दिया। पुनर्मतगणना के बाद सभी प्रत्याशी अपने अपने घर चले गए। सिर्फ मोबीन रुका रहा लेकिन तीन मई दोपहर करीब तीन बजे फोन करके दूसरे नंबर के प्रत्याशी सोविंदर राजभर को बुलाया गया और योजनाबद्ध तरीके से परिणाम सोविंदर के पक्ष में हो गया। आखिर यह कैसे हुआ यह बात समझ से परे है। जैसे ही मामले की जानकारी हुए हम लोगों ने विरोध करना शुरू किया और आरओ से लेकर एसडीएम व अन्य अधिकारियों से शिकायत की। डीएम के यहां भी शिकायत करने की कोशिश की लेकिन हमारा फोन रिसीव नहीं हो सका और विरोध के बाद हम लोगों को पुलिस ने खदेड़ना शुरू कर दिया और दूसरे नंबर के प्रत्याशी सोविंदर राजभर को देर रात तक प्रमाण पत्र देकर घर भेज दिया। हम लोग न्याय के लिए गुहार लगाते रहे लेकिन हमारी बात कोई सुनने वाला नहीं था। इसके बाद हम लोगों ने दूसरे दिन एसङीएम बूढनपुर के यहां शिकायत लेकर पहुंचे लेकिन एसडीएम ने कुछ भी सुनने से साफ मना कर दिया। इसके बाद हम लोगों ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल, चुनाव आयोग और जिलाधिकारी के यहां ऑनलाइन शिकायत कर मामले में न्याय की मांग की है। प्रदर्शन के द्रौरान मोबीन ने कहा कि वे सूचना अधिकार के तहत प्रपत्र की मांग करेंगे और हाई कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगे क्योंकि कुल पङा वोटो की संख्या 1302 है जो नेट पर डाटा उपलब्ध है। उसमें 1295 ही मतों की संख्या दिखाया जा रहा है और उसमें तमाम धांधली की गई है। प्रदर्शन करने वालों में मोबीन अहमद, संदीप राजभर, महावीर, अजीत सिंह, अनिल निषाद, रामू विश्वकर्मा, आलमगीर, वसीम, सलीम, मोहम्मद यूनुस, फैजान, नूरजहां आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed