फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   People caught up police constable who came for meet girlfriend handed him over to after beating him

UP News: आशिक मिजाज सिपाही को रंगरेलियां मनाते लोगों ने पकड़ा, जमकर पिटाई के बाद किया पुलिस के हवाले

Sun, 29 May 2022 04:10 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 29 May 2022 04:10 PM IST
सार

मऊ के दोहरीघाट थाने में तैनात एक सिपाही बीती रात आजमगढ़ जिले के एक गांव स्थित घर में घुस गया। इस दौरान घर वालों को इस बात की भनक लगी तो उन्होंने उसे दबोच लिया। 

विज्ञापन
People caught up police constable who came for meet girlfriend handed him over to after beating him
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मऊ के दोहरीघाट थाने में तैनात एक आशिक मिजाज सिपाही बीती रात आजमगढ़ जिले के एक गांव स्थित घर में घुस गया। इस दौरान घर वालों को इस बात की भनक लगी तो उन्होंने चारों तरफ से घेर लिया। सिपाही को पकड़ा और जमकर पिटाई की। इसके बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने रौनापार थाने को सूचना दी।

विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंची पुलिस रंगरेलियां मना रहे सिपाही धर्मेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर थाने ले गई। जानकारी के मुताबिक रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ दोहरीघाट थाने में तैनात सिपाही धर्मेंद्र सिंह का अवैध चक्कर चल रहा था।  
विज्ञापन


शनिवार रात लगभग दो बजे के करीब धर्मेंद्र उस महिला से मिलने उसके घर पहुंचा। इस बात की जानकारी महिला के घरवालों को हो गई। उन्होंने पहले घर की घेराबंदी की फिर सिपाही को पकड़ लिया। जमकर पिटाई की और फिर मौके पर पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि रौनापार थाने में संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी जेल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed