फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   People are worried about returning abroad after Diwali, as they are not getting seats in trains

Azamgarh News: दीपावली के बाद परदेश लौटने की चिंता, ट्रेनों में नहीं मिल रही सीटें

Mon, 20 Oct 2025 07:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
People are worried about returning abroad after Diwali, as they are not getting seats in trains
आजमगढ़। दीपावली का त्योहार अपने परिवार के साथ मनाने के लिए परदेश में रहने वाले लोग बड़ी मुश्किल से घर पहुंचे थे। किसी तरह धक्का-मुक्की और भीड़ के बीच यात्रा कर वे अपने घरों तक तो पहुंच गए, लेकिन अब त्योहार बीतने के बाद वापसी की चिंता उन्हें सताने लगी है। ट्रेनों में भारी भीड़ के कारण सीटें फुल हो चुकी हैं और वेटिंग लिस्ट लगातार लंबी होती जा रही है।
विज्ञापन

आजमगढ़ रेलवे स्टेशन से होकर मुंबई को कई ट्रेनों का संचालन होता है। आईआरसीटीसी के मुताबिक जिले से होकर जाने वाली छपरा एलटीटी एक्सप्रेस 11060 में 23 अक्तूबर को 52, 25 को 76, 27 को 70, 30 अक्तूबर को 103, एक नवंबर को 115 और तीन नवंबर तक 123 वेटिंग की शो कर रहा है।
विज्ञापन

वहींं आजमगढ़ से बनकर चलने वाली एलटीटी स्पेशल ट्रेन 20104 में 23 अक्तूबर को वेटिंग लिस्ट 33, 24 अक्तूबर को 34, 25 को 44, 29 अक्तूबर को 57 वेटिंग लिस्ट है। इसी प्रकार आजमगढ़ से बनकर चलने वाली गोंडा एक्सप्रेस 11056 में 24 अक्तूबर को 81 वेटिंग, 26 अक्तूबर को 86, दो नवंबर को 108 वेटिंग लिस्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजमगढ़ से दिल्ली को जाने वाली कैफियात एक्सप्रेस 12225 में 20 अक्तूबर यानी दीपावली के दिन 81 सीट उपलब्ध रहा। वहीं 21 अक्तूबर से लगायत 25 अक्तूबर तक 100 से अधिक वेटिंग की लंबी लिस्ट रही। इसी प्रकार आजमगढ़ से होकर सूरत को जाने वाली ताप्ती गंगा एक्सप्रेस 19046 में भी सीट उपलब्ध नहीं है। 21 अक्तूबर को 47 वेटिंग, 22 अक्तूबर को 60 और 28 अक्तूबर को 69 वेटिंग दिख रहा है। ऐसे में लोगों को चिंता सता रही कि कन्फर्म टिकट न मिलने पर काफी मशक्कत परदेश जाना पड़ेगा।
अब सिर्फ तत्काल टिकट का सहारा
दीपावली और छठ पर्व पर लोग घर तो लौट चुके हैं। नियमित ट्रेनों में पहले से ही नो रूम की स्थिति थी और अब त्योहार स्पेशल ट्रेनें भी फुल चल रही हैं। ऐसे में परदेश से आए लोगों को तत्काल टिकट ही एक मात्र साधन है। अब वह तत्काल टिकट के लिए लाइन में लग रहे हैं। ताकि उन्हें कन्फर्म टिकट मिल सके।

रोडवेज पर पसरा रहा सन्नाटा
आजमगढ़। दीपावली पर्व को लेकर हर कोई तैयारियों में जुटा हुआ है। वहीं बाहर रहने वाले लोग शनिवार को रात तक अपने घर पहुंच गए। वहीं रविवार को रोडवेज पर यात्रियों की संख्या काफी कम नजर आई। इसके कारण रोडवेज परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। दीपावली के कारण कम ही यात्री निकल रहे थे। विषम परिस्थितियों में ही लोग यात्रा करने के लिए निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed