फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   People are worried about coming home, not getting confirmed tickets

Azamgarh News: लोग घर आने को परेशान, नहीं मिल रहा कन्फर्म टिकट

Thu, 27 Feb 2025 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
People are worried about coming home, not getting confirmed tickets
आजमगढ़/मेजवां। सहालग, महाशिवरात्रि, होली और रमजान आदि की वजह से किसी भी ट्रेन में कन्फर्म सीट उपलब्ध नहीं है। इससे दिल्ली, मुंबई, पंजाब, बंगलूरू सहित अन्य बड़े महानगरों में गए लोगों को परिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए ट्रेन का कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। दूरदराज के शहरों में रहकर पढ़ाई और नौकरी करने वालों के परिजन स्टेशनों पर टिकट के लिए दौड़ लगा रहे हैं। लेकिन कंफर्म टिकट न मिलने से अब लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ऐसे में लोग अब वैकल्पिक साधनों की तलाश में जुट गए हैं।
विज्ञापन

त्योहार पर घर आने की भीड़ से ज्यादातर ट्रेनों में अभी से वेटिंग है। खासतौर पर दिल्ली, मुंबई से आने वाली ट्रेनें अभी से फुल हो गई हैं। वहीं कन्फर्म टिकट नहीं मिलने से कुछ लोग घर आने की यात्रा का कार्यक्रम टाल रहे हैं। मुंबई के साथ ही दिल्ली व अन्य राज्यों से भी आने वाली ट्रेनों में अभी से यात्रियों को प्रतीक्षा सूची लंबी होती जा रही है। स्लीपर कोच के अलावा वातानुकूलित कोच की भी सीटें रिजर्व हो चुकी हैं। स्लीपर कोच में 50 से 55 वेटिंग है, तो पांच मार्च तक इस रूट में चलने वाली किसी भी ट्रेन में टिकट नहीं हैं। सबसे अधिक मारामारी दिल्ली से आजमगढ़ आने वाली कैफियात एक्सप्रेस में सबसे अधिक 119 वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन

00
जिले से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में स्लीपर की स्थिति
गाड़ी का नाम वेटिंग
कैफियात एक्सप्रेस 119
साबरमती एक्सप्रेस 44
सरयू जमुना एक्सप्रेस 47
आनंद विहार एक्सप्रेस 54
गरीब नवाज एक्सप्रेस 46
उत्सर्ग एक्सप्रेस 40
गोदान एक्सप्रेस 75
गोदान एक्सप्रेस 52
00
होली पर सभी ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। इसे देखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से स्पेशल ट्रेनों के चलाने की योजना बनाई जा रही है। त्योहारों में लोगों को घर तक पहुंचाने के लिए रेलवे तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमेश कुमार, स्टेशन अधीक्षक, दीदारगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed