फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   People are liking the watermelon of Chhindwara and the melon of Barabanki.

Azamgarh News: लोगों को भा रहा छिंदवाड़ा का तरबूज और बाराबंकी का खरबूज

Mon, 18 May 2026 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
People are liking the watermelon of Chhindwara and the melon of Barabanki.
महाराजगंज मंडी में रखे तरबूज और खरबूज। संवाद
आजमगढ़। गर्मी बढ़ते ही बाजार में तरबूज और खरबूजे की मांग तेज हो गई है। शहर की मंडियों और फुटपाथ की दुकानों पर इन दिनों मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा का तरबूज और बाराबंकी का खरबूज लोगों को खूब भा रहा है। गर्मी से राहत देने के साथ ही पानी की अधिक मात्रा होने के कारण लोग इसे स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद मान रहे हैं।
विज्ञापन


व्यापारी शंभू दयाल सोनकर ने बताया कि इस समय छिंदवाड़ा का तरबूज सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसका आकार बड़ा, गूदा लाल और स्वाद काफी मीठा होता है। यह तरबूज लंबे समय तक ताजा रहता है, इसलिए ग्राहक इसे ज्यादा खरीद रहे हैं। मंडी में इसकी कीमत 12 से 15 रुपये प्रति किलो तक चल रही है। वहीं फुटकर बाजार में यह 25 रुपये किलो तक बिक रहा है। उन्होंने बताया इसके अलावा लोकल तरबूज और खरबूज भी मंडी में आ रहे हैं। व्यापारी अखिलेश ने बताया कि बाराबंकी का खरबूजा भी बाजार में अच्छी पकड़ बनाए हुए है।
विज्ञापन

इसकी खुशबू और मिठास लोगों को आकर्षित कर रही है। बाराबंकी का खरबूजा अंदर से गाढ़े रंग का और रसदार होता है। यही वजह है कि इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। मंडी में इसका भाव 25 से 30 रुपये प्रति किलो है, जबकि फुटकर बाजार में यह 40 रुपये किलो तक बिक रहा है। वहीं, लोकल खरबूज 30 बाजार में 30 रुपये किलो तक बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed