फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Payment of Rs 5.57 lakh made for work on an old brick-paved path in Samaisa

Azamgarh News: समइसा में पुराने खड़ंजे पर करा लिया 5.57 लाख रुपये का भुगतान

Sun, 25 Oct 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Payment of Rs 5.57 lakh made for work on an old brick-paved path in Samaisa
पवई के समइसा गांव में लगा पुराना खडंजा। संवाद
पवई विकास खंड की ग्राम पंचायत समइसा में पिछले वर्षों में मनरेगा के तहत कराए गए खड़ंजे के काम पर 5.57 लाख रुपये का भुगतान किए जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

विकास खंड की ग्राम पंचायत समइसा में सरफुद्दीन के खेत से राधेश्याम के खेत तक खड़ंजा निर्माण कार्य के लिए 5,58,506 रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया। वीबीजी-रामजी पोर्टल पर इस काम को 11 सितंबर को शुरू होना दिखाया गया है।
विज्ञापन

इस पर अभी तक 5,57,714 रुपये का भुगतान हो गया है, जबकि मौके पर खड़ंजा पुराना है। पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पिछले कई वर्षों में इस पर कोई काम नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यानी यह काम कई वर्ष पुराना है, जबकि वीबीजी-रामजी के तहत पुराने खड़ंजे पर ही धनराशि खर्च किए जाने का आरोप है। ग्रामीणों के अनुसार, खड़ंजे के अंतिम छोर पर करीब 50 मीटर तक हाल में काम कराया गया है।
---लोग बोले
इस पुराने खड़ंजे की कुछ दूरी तक ईंटें उखाड़कर फिर उन्हीं पुरानी ईंटों से खड़ंजा लगा दिया गया। कुछ दूरी तक नई ईंटें भी लगाई गई हैं। जबकि यह खड़ंजा कई साल पहले बनाया गया था। -बदरुद्दीन, स्थानीय निवासी
मनरेगा की तरह ही वीबीजी-रामजी में भी पुराने कामों को नया दिखाकर गड़बड़ी किए जाने का आरोप है। कागजों पर तो विकास हो जाता है, लेकिन धरातल पर काम हुआ है या नहीं, इसका सत्यापन नहीं कराया जाता। -रविंद्र गुप्ता, स्थानीय निवासी

---वर्जन
काम पूरा होने के बाद सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर भुगतान किया जाता है। यह मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जाएगी कि आखिर ऐसा कैसे हुआ। यदि पुराने काम पर भुगतान किए जाने की पुष्टि होती है, तो कार्रवाई की जाएगी। -संतोष कुमार, बीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed