फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Patta should be done to the applicant in the stipulated time: Chairman

निर्धारित समय में आवेदक को किया जाए पट्टा: अध्यक्ष

Mon, 26 Dec 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Patta should be done to the applicant in the stipulated time: Chairman
आजमगढ़। माटी के लिए आवेदन करने वाले व्यक्तियों का पट्टा निर्धारित समय में किया जाए। ये प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार की ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है। इसमें किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो तत्काल अवगत कराया जाए, ताकि बोर्ड की मीटिंग में रखा जाए। यह बातें सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उप्र माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला प्रजापति ने समीक्षा बैठक में कही।
विज्ञापन

उप्र माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि व्यक्तिगत कार्यों के लिए प्रयोग किए जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली वालों को परेशान न किया जाए। आजमगढ़ की ब्लैक पॉटरी के उत्पादों को आकर्षक बनाने के साथ ही ब्रांडिंग भी किया जाए। कहा कि परंपरागत उत्पाद के साथ ही आधुनिक एवं आकर्षक उत्पाद बनाने के लिए आधुनिक मशीनों व टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया जाए। समाज, धर्म एवं राष्ट्र से जोड़कर काम को किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अपने कार्यों में परिवर्तन लाइए, ताकि आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सुदृढ़ हो सकें। माटी के उत्पादों को बेचने के लिए मार्केट से सीधा संपर्क बनाएं एवं बिचौलियों से बचें। उन्होंने कहा कि अपने उत्पादों को यू ट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक एवं व्हाट्सएप के माध्यम से प्रचार-प्रसार करें। वॉल राइटिंग, पोस्टर, बैनर, पंपलेट, होर्डिंग एवं विद्यालयों के माध्यम से विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष ने मुख्य राजस्व अधिकारी को निर्देश दिया कि बैंकर्स के साथ बैठक कर लोन के लिए अप्लाई किए गए आवेदनों को शीघ्र निबटवाएं। अधिक से अधिक आवेदन का लोन स्वीकृत कराया जाए। कहा कि सभी तहसीलों में माइक्रो माटीकला कॉमन फैसिलिटी सेंटर की स्थापना की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed