फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Patients with cold and fever increased, 35 are coming every day

Azamgarh News: जुकाम और बुखार के मरीज बढ़े, रोज आ रहे 35

Sun, 29 Jun 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Patients with cold and fever increased, 35 are coming every day
बलरामपुर। जिले में मौसम के उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर साफ नजर आने लगा है। वायरल संक्रमण के चलते सर्दी-जुकाम, बुखार और सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या में अचानक वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

शनिवार को अस्पताल में डा. आरके कुशवाहा की ओपीडी में 80 से 90 मरीज पहुंचे। इनमें 30 से 35 मरीज सर्दी-जुकाम और बुखार से पीड़ित होकर पहुंचे। सुबह से ही जिला अस्पताल में पर्चा काउंटर पर मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। सुबह 10 बजे के बाद मरीजों की संख्या इतनी बढ़ गई कि पर्चा बनवाने के लिए धक्का-मुक्की की स्थिति उत्पन्न हो गई। डॉ. आरके कुशवाहा ने बताया कि मौसम में हो रहे बदलाव और वातावरण में बढ़े धूलकणों के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है।
विज्ञापन

मरीजों में गले में खराश, तेज बुखार और जुकाम की शिकायतें आम हैं, वहीं कई मरीज सांस लेने में तकलीफ की भी शिकायत कर रहे हैं। उन्होंने सलाह दी है कि बदलते मौसम में विशेष सतर्कता बरतें, ठंडी चीजों से परहेज करें और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed